{"_id":"5946b2da4f1c1bd23c8b45de","slug":"14978055615-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वध के लिए ले जाए जा रहे पांच गोवंशीय पशु बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वध के लिए ले जाए जा रहे पांच गोवंशीय पशु बरामद
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंशीय पशुओं को वध के लिए ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार
पिकअप में लदे पांच मवेशी बरामद, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जलालपुर। वध के लिए पिकअप से ले जाए जा रहे पांच गोवंशीय पशुओं को रविवार सुबह किशुनपुर गांव के पास ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप पर लदे पांच पशुओं को बरामद किया। दो तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जलालपुर थाना अंतर्गत बंदीपुर से पिकअप पर पांच प्रतिबंधित पशुओं को लादकर आजमगढ़ जनपद के अहिरौला ले जाया जा रहा था। जब पिकअप जैतपुर थाना अंतर्गत किशुनपुर गांव के निकट पहुंची तो संदेह होने पर गांव के सौरभ पाठक व अन्य ने पिकअप रोक लिया। अंदर देखा तो उसमें पांच वध प्रतिबंधित पशु लदे हुए थे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पिकअप पर सवार दो लोग मौका देखकर भागने लगे तो ग्रामीणों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। इस बीच जानकारी होने पर एसओ एसएन भगत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वध प्रतिबंधित पशु लदी पिकअप को कब्जे में ले लिया। साथ ही दोनों तस्करों को भी अभिरक्षा में लेकर थाने ले आई। एसओ ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्कर की पहचान अनिल कुमार पुत्र रमेश व ज्ञानपत पुत्र गजाधर निवासी निजामपुर थाना फरीदपुर आजमगढ़ के रूप में हुई। बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।