फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   तेज आंधी ने ढाया कहर, 2 लाख की आबादी रही अंधेरे में

तेज आंधी ने ढाया कहर, 2 लाख की आबादी रही अंधेरे में

Thu, 15 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
तेज आंधी ने ढाया कहर, 2 लाख की आबादी रही अंधेरे में
तेज आंधी ने ढाया कहर, दो लाख आबादी रही अंधेरे में
विज्ञापन

दर्जनों पेड़ हुए धराशायी, उड़े सैकड़ों टिनशेड व छप्पर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। बुधवार रात आई तेज आंधी ने जमकर कहर बरपाया। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने से एक तरफ जहां लगभग दो लाख आबादी पूरी रात अंधेरे में रही, वहीं दर्जनों पेड़ जगह-जगह धराशायी हो गए। सैकड़ों टिनेशड व छप्पर उड़ गए तो वहीं जलालपुर में एक राइसमिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक दर्जन से अधिक जगहों पर कच्ची दीवार भी ढह गई। सम्मनपुर थाना क्षेत्र में दीवार ढहने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आंधी के दौरान छत से नीचे उतरने की हड़बड़ी में इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में एक किशोर गिरकर घायल हो गया। गुरुवार को भी कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल न हो पाने से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।
जिले में बुधवार आधी रात के करीब अचानक आई आंधी ने जमकर कहर ढाया। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि गर्मी से बचने के लिए जो लोग छत या घर के बाहर सो रहे थे उनमें आपाधापी मच गई। हवा के साथ धूल भी उड़ने के चलते कई लोग तो बिस्तर लेकर घर के अंदर हो लिए लेकिन चारपाई छत या घर के बाहर ही छोड़ दी। धूल भरी आंधी के बाद बारिश का भी दौर शुरू हो गया। नतीजतन जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक जगह-जगह विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई। अकबरपुर व टांडा विद्युत वितरण खंड में 50 से अधिक खंभे धराशायी हो गए। इससे संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ा। बसखारी रोड स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र तथा अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के साथ ही जाफरगंज उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में पूरी रात बिजली नहीं आ पाई। बेवाना, बेलउवा, महरुआ, भीटी, कटेहरी, जलालपुर, टांडा, आलापुर व बसखारी विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी विद्युत आपूर्ति भी बड़े पैमाने पर प्रभावित हो गई। नतीजतन लगभग दो लाख की आबादी पूरी रात अंधेरे में डूबी रही। ज्यादातर क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति गुरुवार सुबह बहाल कर दी गई लेकिन कई क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल होते-होते गुरुवार शाम हो गई। आंधी का असर इतना तेज था कि विभिन्न मार्गों व क्षेत्रों में सैकड़ों पेेड़ धराशायी हो गए। इससे अकबरपुर से बेवाना, जलालपुर से मालीपुर, अकबरपुर से इल्तिफातगंज, तिवारीपुर से सेनपुर व बसखारी से बरियावन मार्ग के बीच कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने पेड़ों को हटाकर आवागमन बहाल कराया। आंधी ने जहां एक तरफ कई टिनशेड व छप्पर उड़ा दिए, वहीं जलालपुर में एक राइसमिल बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त हो गई। पावर कॉर्पोरेशन के अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू ने बताया किआंधी व बरसात के चलते कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई थी। ज्यादातर क्षेत्रों में तो गुरुवार सुबह ही विद्युत आपूर्ति दे दी गई थी। अन्य क्षेत्रों में अपराह्न तक आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन


आंधी की चपेट में आकर वृद्ध व किशोर घायल
आंधी की चपेट में आने से सम्मनपुर थाना क्षेत्र के टन्ना मन्ना गांव निवासी सूर्यभान (60) पुत्र बाबूलाल घायल हो गए। हुआ यह कि वह घर के दालान में सो रहे थे। तभी कच्ची दीवार छप्पर के साथ ढह गई। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव निवासी रामू (16) पुत्र सीताराम बुधवार रात आंधी के दौरान छत से उतरने की हड़बड़ी में गिरकर घायल हो गया। उसे भी परिवारीजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed