फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   शिविर में रक्तदान कर 15 लोग बने महादानी

शिविर में रक्तदान कर 15 लोग बने महादानी

Thu, 15 Jun 2017 03:20 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 03:20 AM IST
विज्ञापन
शिविर में रक्तदान कर 15 लोग बने महादानी
रक्तदान कर 15 लोग बने महादानी
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन ने आयोजित किया जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा बुधवार को जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 23 रक्तदानी पहुंचे। इनमें से 15 लोगों को ही रक्तदान करने का मौका नसीब हो सका क्योंकि भंडारण क्षमता को देखते हुए बाद में सिर्फ पंजीकरण कर लोगों को जाने दिया गया। इससे पहले शिविर का शुभारंभ डीएम अखिलेश सिंह ने किया। उन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों व अन्य संगठनों को भी ऐसे ही प्रेरणादायी व जनहित के कार्य में आगे आना चाहिए।
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर को लेकर लोगों में व्यापक उत्साह देखने को मिला। अरुणिमा सिन्हा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर में सुबह आठ बजे से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। निर्धारित समय पौने नौ बजे डीएम अखिलेश सिंह अस्पताल पहुंचे और फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया। डीएम ने रक्तदाताओं से एक-एक कर मुलाकात की और उनसे परिचय भी प्राप्त किया। उन्होंने रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे योगदान से मिलने वाली आत्मसंतुष्टि की कोई तुलना नहीं हो सकती। डीएम ने अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयासों को मील का पत्थर बताया और कहा कि जनहित के ऐसे कार्यों के लिए आगे भी कैंप लगने चाहिए। इसमें सरकारी कर्मचारियों की भी भागीदारी तय करने पर उन्होंने जोर दिया। सीएमओ डॉ. मोहिबुल्लाह ने कहा कि फाउंडेशन ने विश्व रक्तदाता दिवस के मौके को सार्थक किया है। इस प्रयास से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कतिपय कमी भी दूर हो जाएगी। सीएमएस डॉ. केएस पांडेय ने भरोसा दिलाया कि आगे भी ऐसे किसी आयोजन में अस्पताल प्रशासन पूरी सक्रियता से अपनी भागीदारी तय करेगा। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रशासन की तरफ से अपर सीएमओ डॉ. जीआर चंद्रा, डॉ. बिपिन उपाध्याय, एएन त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह, पंकज, आरपी चौहान, अर्शिया, बजरंगी व सुनील भी लगातार मौजूद रहे।
विज्ञापन


कई संगठनों ने दिया साथ
रक्तदान शिविर को सहयोगी संस्था अरुणिमा सिन्हा फाउंडेशन के अलावा कक्कू पांडेय यूथ ब्रिगेड, पहल फाउंडेशन व खालसा द नेम आफ ह्यूमिनिटी ने अपना सहयोग दिया। संगठन के कार्यकर्ता रक्तदान करने से लेकर व्यवस्था कराने तक में लगातार लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बने रक्तदान कर महादानी
रक्तदान करने वालों में सोनू गुप्त लोहामंडी, मारुत त्रिपाठी अकबरपुर, रवि त्रिपाठी अकबरपुर, सत्यम पांडेय मीरानपुर, अंशू बग्गा टांडा, पदमनाभ मिश्र हजपुरा, विवेक मोदनवाल टांडा, रवींद्र राजभर नासिरपुर बरवां, विपिन त्रिपाठी पंडाटोला, अरविंद वर्मा अमेदा, अखिलेश त्रिपाठी हथिनाराज, आशीष कुमार शहजादपुर, नितिन कुमार शहजादपुर, राजीव तिवारी मीरानपुर व संतोष गुप्ता एनटीपीसी टांडा शामिल रहे। इन सभी ने रक्तदान कर कहा कि उन्हें व्यापक सुकून का अनुभव हो रहा है। सभी रक्तदाताओं ने एक स्वर से कहा कि वे किसी प्रचार-प्रसार या सम्मान के बजाय आमलोगों की मदद के लिए यह रक्तदान कर रहे हैं। इस कार्य से लोगों की जिंदगी बचेगी तो यह उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान होगा।


रक्तदान न कर पाने का रहा मलाल
जिला अस्पताल में ओ-पॉजिटिव व बी-पाजिटिव ग्रुप के ही लगभग सभी रक्तदाता पहुंचे थे। 13 लोगों के रक्तदान के बाद ही इस ग्रुप के रक्त के भंडारण की क्षमता पूरी हो जाने के चलते अस्पताल प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए। बाद में किसी तरह दो और लोगों का रक्त लिया गया। इसके बाद आलापुर के शाहपुर औरांव से आए शिवकुमार तिवारी, टांडा तहसील से आए आदित्य कुशवाहा, मालीपुर से आए सचिन आजाद, जलालपुर से आए सुशांत पांडेय, इंदईपुर के रजत, जहांगीरगंज के बृजेश त्रिपाठी, अकबरपुर निवासी प्रवीण दुबे व अरुणिमा फाउंडेशन के राज्य कार्यवाह राहुल सिन्हा द्वारा रक्तदान नहीं किया जा सका। जिला अस्पताल में इन सभी का नाम व मोबाइल नंबर नोट कर लिया गया ताकि किसी आकस्मिक जरूरत पर इनकी मदद ली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed