{"_id":"594181c04f1c1b45448b46e3","slug":"14974653051-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को दी गई विटामिन ए की खुराक, निकली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को दी गई विटामिन ए की खुराक, निकली रैली
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को दी गई विटामिन ‘ए’ की खुराक
अंबेडकरनगर। बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली गई। बाल मृत्यु दर कम करने के लिए बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक भी दी गई। जिला मुख्यालय पर जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। कहा कि कर्मचारियों की सजगता व जिम्मेदारी महसूस करने से ही बाल मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। अपर सीएमओ डॉ. जीआर चंद्रा ने बताया कि शहर व गांव क्षेत्र के लिए टीमें बना दी गई हैं। वे बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाएंगी।
उधर टांडा प्रतिनिधि के अनुसार बाल मृत्यु दर कम करने के अभियान का शुभारंभ आरोपुर ग्राम प्रधान विक्रांत राव ने नवजात को विटामिन ‘ए’ की खुराक देकर की। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रंजीत वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य पोषण माह के तहत नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक दी जानी है। विटामिन ‘ए’ की खुराक से एक तरफ जहां बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है, वहीं इससे कुपोषण व रतौंधी जैसे रोग भी नहीं होते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. जयप्रकाश ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को केंद्रों पर ले जाकर विटामिन ‘ए’ की खुराक अवश्य पिलाएं। इस दौरान डॉॅ. आशुतोष सिंह, डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. शाहिद व डॉ. निसार अहमद आदि मौजूद रहे।