{"_id":"594181ac4f1c1bcc538b46bc","slug":"149746528610-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर जानलेवा हमले मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर जानलेवा हमले मामले में दो गिरफ्तार
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पर जानलेवा हमला मामले में दो गिरफ्तार
बसखारी (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर पिपरी गांव में गत दिवस युवक पर हुए जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने मंगलवार देर शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि 12 जून को देर रात गांव निवासी हरिश्चंद्र वर्मा को उस समय बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी थी, जब वह बाइक से बाजार से घर जा रहा था। गोली उसके सीने पर लगी। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इस बीच मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि दोनों मुख्य आरोपी मसड़ा मोहनपुर बाजार में मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर शेषराम व पंचम पुत्रगण रमजू को तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।