फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पंचायत उपचुनाव के लिए प्रशासन ने जारी की अधिसूचना

पंचायत उपचुनाव के लिए प्रशासन ने जारी की अधिसूचना

Wed, 14 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव के लिए प्रशासन ने जारी की अधिसूचना
पंचायत उपचुनाव के लिए प्रशासन ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन

7 ग्राम प्रधान, एक बीडीसी व 68 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए होगा चुनाव
20 जून से शुरू होगा नामांकन, 1 जुलाई को कराया जाएगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। जिले में 7 ग्राम प्रधान, 68 ग्राम पंचायत सदस्य व एक बीडीसी सदस्य के उपचुनाव की अधिसूचना जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी कर दी है। इसके तहत 20 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी जबकि 1 जुलाई को मतदान कराया जाएगा। अलग-अलग कारणों से रिक्त हुए इन सभी पदों के सापेक्ष चुनाव के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां भी तेज कर दी हैं।
गौरतलब है कि विभिन्न कारणों से जिले के सभी नौ विकास खंडों में 7 ग्राम प्रधान, 68 ग्राम पंचायत सदस्य व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद रिक्त हो गए थे। इसमें अकबरपुर विकास खंड के सुबारपुर व संग्रामपुर में ग्राम प्रधान तथा कुर्की महमूदपुर व दरगाह शाहरमजान में ग्राम पंचायत सदस्य, कटेहरी विकास खंड के गौराबसंतपुर में ग्राम पंचायत सदस्य, भीटी विकास खंड के महापारा, उमरावां, बेला, रिउना, ईटवा, लोहझरा, शाहपुर मनियारीपट्टी, पांडेय पैकोली, केवारी परमानंद, भवानीपुर, किछुटी व सम्मनपुर छितुनिया में ग्राम पंचायत सदस्य, बसखारी विकास खंड में जल्लापुर साबुकपुर, जलालपुर विकास खंड में पंथीपुर, लाभापारा, लखनिया व बड़ेपुर में ग्राम प्रधान तथा कालेपुर महुवल, हाशिमपुर जिंदासपुर व सोनगांव में ग्राम पंचायत सदस्य, भियांव विकास खंड के अंबरपुर में ग्राम प्रधान व अहिरौली में ग्राम पंचायत सदस्य, जहांगीरगंज विकास खंड के केदरूपुर, बसंतपुर छोटू, हरदिहा, देवचंद्रपुर, अहिरौली रानीमऊ, जमीन अहिरौली, खरुवहिया, केवटली, कुरांव, सांती व विश्वनाथपुर में ग्राम पंचायत सदस्य, रामनगर विकास खंड के सिपाह, नयागांव, इमादपुर में ग्राम पंचायत सदस्य व टांडा विकास खंड के दौलतपुर काजी, रसूलपुर हरिजन, ब्राहिमपुर कुसुमा, रुद्रपुर भगाही, दहियावर, खेतापुर, अमीनपुर, मीठेपुर, ऐनवां, महुवारी, दशरथपुर, बड़ागांव ब्राहिमपुर व पियारेपुर द्वितीय में ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त चल रहे थे। अकबरपुर विकास खंड के करतोरा प्रथम में क्षेत्र पंचायत का पद रिक्त था।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने रिक्त चल रहे पदों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि 20 जून को सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक सभी पदों के लिए संबंधित विकास खंड कार्यालय में नामांकन होगा। 22 जून को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 24 जून को सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी होगी। इसी दिन चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। 1 जुलाई को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 3 जुलाई को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरओ व एआरओ की हुई तैनाती
अकबरपुर विकास खंड में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार को आरओ व अवर अभियंता लघु सिंचाई संजय यादव को एआरओ, कटेहरी में सहायक अभियंता अजीत कुमार यादव को आरओ व विकास अधिकारी सहकारिता विजय नरायन वर्मा को एआरओ, भीटी में उद्यान अधिकारी संजय कुमार रस्तोगी को आरओ व सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी सुनील कुमार तिवारी को एआरओ, टांडा में समाज कल्याण अधिकारी बीपी श्रीवास्तव को आरओ व सहायक सांख्यिकी अधिकारी जयप्रकाश वर्मा को एआरओ, बसखारी में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अविनाश झा को आरओ व सहायक विकास अधिकारी सहकारिता रामदयाल पाण्डेय को एआरओ, जलालपुर में जिला कृषि अधिकारी धर्मराज सिंह को आरओ व सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार को एआरओ, भियांव में सहायक निबंधक सहकारिता समिति हरिप्रसाद को आरओ व सहायक विकास अधिकारी आईएसबी शंभूनाथ राम को एआरओ, जहांगीरगंज में जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय सिंह को आरओ व सहायक विकास अधिकारी सहकारिता रवि प्रकाश श्रीवास्तव को एआरओ तथा रामनगर विकास खंड में जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह को आरओ व सहायक विकास अधिकारी सहकारिता प्रवेश कुमार को एआरओ नियुक्त किया गया। इसके अलावा सहायक अभियंता महेंद्र प्रसाद चौधरी व जिला विकलांग कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह को आरओ व अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के हीरालाल व सचिव मण्डी समिति आशीष सिंह को एआरओ को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed