फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   टांडा नगर परिषद में प्रशासक की व्यवस्था समाप्त

टांडा नगर परिषद में प्रशासक की व्यवस्था समाप्त

Wed, 14 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
टांडा नगर परिषद में प्रशासक की व्यवस्था समाप्त
टांडा नगर परिषद में प्रशासक की व्यवस्था समाप्त
विज्ञापन

विद्युतनगर। न्यायालय के निर्देश के बाद डीएम ने नगर पालिका परिषद टांडा में प्रशासक की व्यवस्था समाप्त कर दी है। पालिका चेयरमैन हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल कर दिया गया। पालिका अध्यक्ष ने इसे सत्य की जीत बताते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
गौरतलब है कि स्लाटर हाउस के निर्माण में सरकारी धन के दुरुपयोग व स्लाटर हाउस के अवैध ढंग से नीलामी के आरोप में शासन के निर्देश पर डीएम ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया था। इसके बाद पालिका के कार्यों के संपादन के लिए एसडीएम टांडा 26 मई को प्रशासक तैनात किया था। चेयरमैन इफ्तेखार अहमद अंसारी ने प्रशासन की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा कि उनका वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार नियम के विरुद्ध सीज किया गया है। ऐसे में वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल किया जाए। सुनवाई के बाद न्यायालय ने गत दिवस चेयरमैन के सभी अधिकार बहाल किए जाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इस बीच एक दिन पहले डीएम ने पालिका में प्रशासक की व्यवस्था समाप्त कर चेयरमैन का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल कर दिया। उधर चेयरमैन ने कहा कि यह सत्य की जीत है। कुछ लोगों साजिश कर उन्हें फंसाने की कोशिश की थी। इसमें उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। कहा कि न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है। उम्मीद है कि उन पर लगे आरोप भी आने वाले समय में खारिज कर दिए जाएंगे। कहा कि वे नगर पालिका क्षेत्र का विकास बगैर किसी भेदभाव के करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed