फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   वाहन से आए चोर उठा ले गए

वाहन से आए चोर उठा ले गए

Wed, 14 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
वाहन से आए चोर उठा ले गए
वाहन से आए चोर उठा ले गए 8 मवेशी
विज्ञापन

जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मरहरा व सवरगह गांव से सोमवार लग्जरी वाहन से आए चोरों ने 8 मवेशी पार कर दिए। ग्रामीणों ने रात में ही 100 डायल सेवा पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम जब तक घेराबंदी करती तब तक चोर भागने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात मरहरा गांव निवासी देवेन्द्र के घर के बाहर बकरी बधी थी। परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी बीच एक लग्जरी वाहन पहुंचा। उसके रुकते ही दो तीन लोग नीचे उतरे, और 4 बकरियों को वाहन में लाद लिए। बकरियों की आवाज सुनकर जब तक परिवार के लोग जागते, और गुहार करते तब तक चोर भागने में सफल रहे। इसकी सूचना दूरभाष से 100 डायल सेवा पुलिस को दी गई। पुलिस ने घेराबंदी का प्रयास किया, लेकिन चोर भाग निकले। उधर सवरगह गांव निवासी अपसरी पत्नी हबीब की 4 बकरी भी वाहन से आए चोर रात में उठा ले गए। इसकी जानकारी परिवारीजनों को मंगलवार सुबह हो सकी। दोनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed