{"_id":"5940305a4f1c1b26098b46b3","slug":"14973789311-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से हुई मनमानी की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से हुई मनमानी की शिकायत
Updated Wed, 14 Jun 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम से हुई मनमानी की शिकायत
अंबेडकरनगर। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट जिलाध्यक्ष हजारी बाबा ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को पत्र लिखकर जिले में चल रही मनमानी की शिकायत की है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि जिले में सरकारी मशीनरी की सुस्ती के चलते मानकविहीन सामानों की बिक्री जोरों पर है। जिला मुख्यालय पर ही बड़ी संख्या में खाद्य पदार्थ के अलावा अन्य सामानों की बिक्री करने वाली ऐसी दुकाने हैं, जिनका पंजीयन नहीं हुआ है। ऐसी भी दुकानें कम नहीं हैं जिनका नवीनीकरण नहीं हो सका है। इन दुकानदारों द्वारा न सिर्फ मानकविहीन सामानों की बिक्री की जा रही है, बल्कि निर्धारित समयावधि बीत जाने के बाद भी सामानों की बिक्री हो रही है। फैजाबाद रोड, तमसा मार्ग, पटेलनगर व शहजादपुर में ऐसी दुकानों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। ऐसी दुकानों पर लगाम लगाने की जरूरत है।