{"_id":"594030484f1c1ba40a8b46bf","slug":"14973789133-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया के चार नए मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया के चार नए मरीज भर्ती
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरिया के चार नए मरीज भर्ती
अंबेडकरनगर(ब्यूरो)। लगातार बदलते मौसम के बीच जिले में डायरिया का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में डायरिया से पीड़ित चार नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना अंतर्गत लालापुर गांव निवासी बिपिन 30 पुत्र जवाहरलाल की सोमवार देर रात अचानक तबियत खराब हो गई। उल्टी व दस्त के बीच उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महरुआ थाना अन्तर्गत जमालपुर गांव निवासी हौसिला 55 पुत्र रामजस को मंगलवार सुबह डायरिया की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अहिरौली थाना अंतर्गत चनहा पकड़ी गांव निवासिनी मंता 22 पत्नी प्रदीप को सोमवार देर रात उल्टी दस्त शुरू हो गया। स्थानीयस्तर पर इलाज के बाद भी जब उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ, तो परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अकबरपुर थाना अंतर्गत जोगापुर गांव निवासिनी निर्मला 50 पत्नी रघुवीर को डायरिया की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।