{"_id":"594030414f1c1bfe0a8b46a5","slug":"149737890617-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में मिली लापरवाही पर डीएम ने जतायी नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में मिली लापरवाही पर डीएम ने जतायी नाराजगी
Updated Wed, 14 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औचक निरीक्षण में मिली लापरवाही पर डीएम ने जतायी नाराजगी
आलापुर। डीएम अखिलेश सिंह ने मंगलवार को तहसील आलापुर का औचक निरीक्षण किया। विभिन्न कोर्ट में चल रहे मुकदमों तथा समस्याओं के निस्तारण की गति जानने के लिए ही डीएम ने यह औचक निरीक्षण किया। डीएम अखिलेश ने निरीक्षण के दौरान कहा कि मुकदमों के निस्तारण में और तेजी लायी जाए। मुकदमों में गाटा संख्या की फीडिंग समुचित ढंग से न हो पाने पर नाराजगी जाहिर की। अधिकारियों ने सर्वर की खराबी का हवाला दिया तो डीएम ने इस पर एनआईसी से बात कर तत्काल गड़बड़ी दूर करायी। कहा कि कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी। तीन दिन के भीतर सभी फीडिंग पूरी करा ली जाए। तहसील के सभागार में चल रही राशनकार्डों के सत्यापन की फीडिंग में भी डीएम पहुंचे। वहां उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व अन्य कर्मचारियों से कहा कि वे कतई किसी दबाव में काम न करें। यदि सत्यापन में कोई जोर जबरदस्ती करता है, तो गोपनीय ढंग से सूचना उन्हें दी जाए। संबंधित के विरुद्घ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करायी जाएगी। डीएम ने तहसील के निरीक्षण के दौरान कई लोगों की समस्याएं सुनीं, और उनके निराकरण का आदेश भी दिया। इससे पहले डीएम को जानकारी मिली थी कि तहसील क्षेत्र में बीते दिनों हुए भूमि विवाद के एक मामले में फिर से निर्माण करने व उसे रोकने को लेकर तनातनी की नौबत है। ऐसी किसी स्थिति से सख्ती से निपटने के लिए भी डीएम ने औचक निरीक्षण की शुरुआत आलापुर से की। उन्होंने बाद में बताया कि अब नियमित ढंग से सभी तहसीलों का औचक निरीक्षण होगा। इसमें गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी।