फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   करंट से झुलसी युवती, गंभीर

करंट से झुलसी युवती, गंभीर

Wed, 14 Jun 2017 02:19 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
करंट से झुलसी युवती, गंभीर
करंट से झुलसी किशोरी, गंभीर
विज्ञापन

अंबेडकरनगर(ब्यूरो)। टांडा थाना अन्तर्गत काजीपुर गांव में मंगलवार सुबह एक किशोरी करंट की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिवारीजनों के अनुसार मंगलवार सुबह गांव निवासी गौसिया खान(17) पुत्री फैज मोहम्मद घर की साफ-सफाई कर रही थी। कमरे में रखी अलमारी के नीचे सफाई करने लगी। इसी बीच उसका हाथ अलमारी से छू गया। बताया जाता है कि अलमारी के ऊपर से तार गुजरा हुआ था। तार कटा होने के चलते अलमारी में करंट उतर गया, जिससे गौसिया करंट की चपेट में आ गई। गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे अलमारी से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आनन-फानन में उसे पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed