{"_id":"594030274f1c1b1b0b8b46ac","slug":"149737887917-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा शिक्षकों ने मांगा बकाया मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा शिक्षकों ने मांगा बकाया मानदेय
Updated Wed, 14 Jun 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसा शिक्षकों ने मांगा बकाया मानदेय
अंबेडकरनगर। इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एक दिन पहले प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहम्मद जमाल अहमद अंसारी के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचकर प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण मोनिका गर्ग से मुलाकात की। मदरसा शिक्षकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं की जानकारी देते हुए 4 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।
मोहम्मद जमाल ने कहा कि मदरसा शिक्षक विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसी को दो वर्ष, तो किसी को डेढ़ वर्ष से मानदेय नहीं मिल सका है। इससे उनके समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही है। ईद पर्व नजदीक है। मानदेय न मिलने से पर्व की खुशियों में आर्थिक संकट बाधा बन रहा है। कहा कि मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों को वर्ष 2017-18 का राज्यांश शासन में लंबित है, उसे तत्काल जारी कराया जाए। शिक्षकों का 2016-17 का जो केंद्रांश व राज्यांश कालातीत हुआ था, उसे तत्काल जारी कराया जाए। मदरसों का यूडायस कोड दिल्ली भेजकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय से 2016-17 का मानदेय जारी कराया जाए। मदरसा आध्ुानिकीरण शिक्षकों का जो मानदेय जून माह में भारत सरकार से आया है, उसे तत्काल जिलेवार आवंटन कराकर जिले में भेजा जाए। वक्ताओं ने कहा कि मदरसा शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है। प्रदेश मीडिया प्रभारी के अनुसार प्रमुख सचिव ने शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में फजील अहमद, सुल्तान बेग, मोहम्मद अजमल, समीउल्लाह अंसारी, फिरोज अहमद, महफूज आलम, मोहम्मद अतीक खान आदि शामिल रहे।