{"_id":"594030254f1c1bfe0a8b469f","slug":"149737887811-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारने में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को गोली मारने में केस दर्ज
Updated Wed, 14 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को गोली मारने के मामले में केस दर्ज
बसखारी(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के पिपरी सैदपुर में सोमवार देर शाम युवक को गोली मारे जाने के मामले में तीन नामजद व एक अज्ञात के विरुद्घ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। सभी अभियुक्त अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के पिपरी सैदपुर गांव का रहने वाला युवक हरिश्चन्द्र चौधरी सोमवार रात जब बरियावन बाजार से घर लौट रहा था, तभी गांव से पहले घात लगाकर बैठे लोगों ने उसे घेर लिया। इनमें से एक व्यक्ति ने उसे असलहे से गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख बाद में ट्रॉमा सेंटर भेजना पड़ा। वहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बतायी जाती है। पुलिस ने मामले में गांव निवासी शेषराम, मनोज व पंचम पुत्र रमजू व एक अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया है। बसखारी थाने के दरोगा रामनिवास सिंह ने बताया कि रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। अभियुक्तों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।