{"_id":"59402d484f1c1ba40a8b4693","slug":"14973781459-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी
अंबेडकरनगर। भारत स्वाभिमान न्यास ट्रस्ट द्वारा जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में चल रहा योग शिविर मंगलवार को भी चला। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों के अलावा युवाओं ने भी हिस्सा लिया। सभी ने योग से जुड़ने व लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया। प्रशिक्षक अशोक कुमार ने आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि योग ऐसी कारगर दवा है, जो सभी बीमारियों में कारगर है। युवाओं से लेकर वृद्घों तक को इसे अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। प्रशिक्षकों ने शिविर में आए लोगों को कई योगासन भी कराए। इस मौके पर रामजन्म, राकेश कुमार, शशिकांत, सुशील कुमार, रीता, ललिता व अभिषेक आदि मौजूद रहे।