{"_id":"593acde94f1c1b446e8b457c","slug":"14970260445-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर गोली के विरोध में फूंका एमपी सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर गोली के विरोध में फूंका एमपी सीएम का पुतला
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने फूंका एमपी के सीएम का पुतला
किसानों पर फायरिंग के विरोध में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। मध्यप्रदेश में किसानों पर की गई फायरिंग के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। कहा गया कि किसानों की आवाज को गोली के बल पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि केंद्र व मध्यप्रदेश सरकारें अपने वादे से मुकर रही हैं। किसानों को उनका हक देने में अब पीछे हट रही हैं। न तो वादे के अनुसार कर्ज माफ किया जा रहा है और न ही उपज का समुचित मूल्य ही दिया जा रहा है। अब जबकि किसानों ने हक की आवाज बुलंद की, तो उसे दबाने के लिए निर्दोष किसानों पर गोली चला दी गई। कहा कि केंद्र व मध्यप्रदेश दोनों ही सरकारें किसानों की हत्या की जिम्मेदार हैं। वक्ताओं ने कहा कि न सिर्फ मृतक किसानों के परिवारीजनों को 50 लाख का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, बल्कि दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई भी की जाए। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही आवश्यक कदम नहीं उठाया गया, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। बाद में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज का पुतला फूंका गया। इस दौरान डॉ. विजयशंकर तिवारी, सुनील मिश्र, आनंद जायसवाल, अनिल कुंवल, रेहान जैदी आदि मौजूद रहे।