{"_id":"593aca274f1c1b25488b458d","slug":"149702508215-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर कैफे पर पूर्वाह्न से ही जुटने लगे थे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर कैफे पर पूर्वाह्न से ही जुटने लगे थे छात्र
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर कैफे पर सुबह से ही जुटने लगे स्टूडेंट्स
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम यूं तो शुक्रवार साढ़े 12 बजे घोषित होना था लेकिन रिजल्ट जानने के लिए सुबह से ही छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा। जैसे-जैसे परिणाम घोषित होने का समय नजदीक आता गया, अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के साइबर कैफे पर स्टूडेंट्स के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
तेज धूप होने के बावजूद दोपहर 12 बजते-बजते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सेंटरों पर जुट गए। सभी को अपना-अपना परिणाम जानने की उत्सुकता थी। सर्वर कमजोर होने के चलते कई सेंटरों से छात्र-छात्राओं को मायूस होकर दूसरे सेंटर पर जाना पड़ा। परिणाम जानने के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी छा गई। एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और मुंह मीठा कराया। साइबर कैफे संचालकों ने भी स्टूडेंट्स की भीड़ देखते हुए अतिरिक्त प्रबंध किए थे। कई एक्सपर्ट को भी बुला लिया था ताकि अलग-अलग डेस्क टॉप पर रिजल्ट देखने का काम तेजी से हो सके। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के तमाम स्टूडेंट्स के परिवारीजन जलालपुर नगर पहुंचकर परीक्षा नतीजों की जानकारी ली। सफल छात्रों ने मौके पर ही बढ़-चढ़कर खुशी जताई। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार साइबर कैफे पर अपराह्न तीन बजे तक रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स पहुंचते रहे।
हाईस्कूल में पंजीकृत थे 48 हजार से अधिक छात्र
वर्ष 2016-17 में हाईस्कूल में कुल 48 हजार 77 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष कुल 43 हजार 290 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। कुल चार हजार 787 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। पंजीकृत स्टूडेंट्स में 22 हजार 607 बालक शामिल रहे जिनमें 22 हजार 169 संस्थागत व 438 व्यक्तिगत थे। इसी प्रकार 25 हजार 470 बालिकाएं शामिल रहीं जिनमें 25 हजार 354 संस्थागत व 116 व्यक्तिगत रहीं। विगत वर्ष कुल 52 हजार 692 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 24 हजार 610 बालक व 28 हजार 82 बालिकाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
इंटर में पंजीकृत थे 35 हजार 542 स्टूडेंट्स
वर्ष 2016-17 में इंटरमीडिएट में कुल 35 हजार 542 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 35 हजार 922 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल हुए। दो हजार 620 अनुपस्थित रहे। पंजीकृत छात्र-छात्राओं में में बालकों की संख्या 15 हजार 493 थी जिनमें 14 हजार 601 संस्थागत व 892 व्यक्तिगत स्टूडेंट्स शामिल रहे। इसी प्रकार 20 हजार 49 बालिकाओं में 19 हजार 266 संस्थागत व 783 व्यक्तिगत शामिल रहीं। विगत वर्ष कुल 44 हजार 09 स्टूडेंट्स इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 19 हजार 395 बालक व 24 हजार 614 बालिकाएं शामिल रहीं।