{"_id":"593998b64f1c1b79318b45c5","slug":"149694688720-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी मामले में कपड़ा व्यवसाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी मामले में कपड़ा व्यवसाई गिरफ्तार
Updated Fri, 09 Jun 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी मामले में कपड़ा व्यवसाई गिरफ्तार
जहांगीरगंज (ब्यूरो)। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस बनवाने के नाम पर 50 हजार रुपये हड़प लिए जाने के मामले में बसखारी पुलिस ने एक कपड़ा व्यवसाई को गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है बसखारी थाना अंतर्गत बाजार निवासी एहतेशामुलहक ने गत दिवस बसखारी थाने में दी गई तहरीर के जरिये कहा था कि जहांगीरगंज थाना अंतर्गत नयागांव निवासी प्रमुख कपड़ा व्यवसाई मनोज अग्रहरि व दो अन्य ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस बनवाने के नाम पर 50 हजार से अधिक रुपये ले लिए थे। कई दिन बीत जाने के बाद भी जब लाइसेंस नहीं बना तो उसने दी गई रकम वापस मांगी। आरोप है कि मनोज व अन्य ने धनराशि देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मनोज व दो अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इसी मामले में गुरुवार देर शाम बसखारी थाना के एसआई संतोष कुमार सिंह दलबल के साथ जहांगीरगंज थाना अंतर्गत मामपुर बाजार पहुंचे और यहां आरोपी कपड़ा व्यवसाई मनोज अग्रहरि को हिरासत में लेकर थाने ले आए। एसआई ने बताया कि मनोज के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज था। इसी संबंध में उसकी गिरफ्तारी की गई। दूसरे आरोपी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, घटना से जहांगीरगंज के व्यवसाइयों में हड़कंप के साथ पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश भी व्याप्त है।