फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   45 हजार आबादी को नहीं मिल सकी 48 घंटे से बिजली

45 हजार आबादी को नहीं मिल सकी 48 घंटे से बिजली

Fri, 09 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
45 हजार आबादी को नहीं मिल सकी 48 घंटे से बिजली
दो दिन से 45 हजार आबादी बिन बिजली बेहाल
विज्ञापन

जलालपुर, जहांगीरगंज, बसखारी व टांडा में पावरलूम व आटा चक्की ठप
फोटो - 24 व 25
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था गुरुवार को भी पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सकी। बीते 48 घंटे से लगभग 45 हजार आबादी को बिजली नसीब नहीं हो सकी है। इससे एक तरफ जहां लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है, वहीं इसका प्रतिकूल प्रभाव लघु उद्योग-धंधों पर भी पड़ रहा है। कहीं पावरलूमों की खटर-पटर बंद पड़ी है तो कहीं आटा चक्की न चलने से लोगों को विभिन्न मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि गत दिवस आई तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई थी। अकबरपुर नगर की आपूर्ति तो गड़बड़ी दूर कर बहाल कर दी गई लेकिन ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। भीटी, महरुआ, जलालपुर, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, आलापुर, टांडा व अकबरपुर के चार दर्जन से अधिक गांवों में न तो अब तक क्षतिग्रस्त खंभों को बदला जा सका है और न ही टूटे तारों को ही दुरुस्त कराया जा सका है। इतना ही नहीं, उपकेंद्रों में आई खराबी को भी दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। महरुआ थाना के सामने दो दिन पहले फुंके ट्रांसफार्मर को अब तक नहीं बदला जा सका तो जहांगीरगंज सीएचसी में लगे ट्रांसफार्मर को भी तीन दिन पहले फुंकने के बाद नहीं बदला गया।
विज्ञापन

नतीजतन संबंधित क्षेत्र की लगभग 45 हजार आबादी को बीते 48 घंटे से अंधेरे में ही रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है। सुचारु बिजली न मिलने से एक तरफ जहां घरेलू उपकरण महज शोपीस बने हुए हैं, वहीं व्यवसाय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जलालपुर, जहांगीरगंज, बसखारी व टांडा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप होने से एक तरफ जहां पावरलूम बंद पड़े हैं, वहीं आटा चक्की के न चलने से भी लोगों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीरगंज के पावरलूम संचालक मोहम्मद नईम ने कहा कि दो दिन हो गए बिजली न होने से पावरलूम का संचालन नहीं हो सका है। इससे ईद की तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। राजेसुल्तानपुर के आटा चक्की संचालक रमेश गुप्ता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों को आमजन के हित की कोई सुध नहीं है। बिजली न मिलने से आटा चक्की बंद पड़ी है। इससे कारोबार पूरी तरह ठप पड़ गया है। भीटी के रामअजोर ने कहा कि जर्जर हो चुके तार व क्षतिग्रस्त खंभों को ठीक कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। पावर कॉर्पोरेशन के अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू ने बताया कि ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में आई गड़बड़ी दूर करा आपूर्ति बहाल कर दी गई है। खंभों व तारों को दुरुस्त कराए जाने का कार्य तेजी से चल रहा है। शीघ्र ही सभी क्षेत्रों में आपूर्ति पूरी तरह बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed