{"_id":"5939988b4f1c1b553e8b456a","slug":"149694684413-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ भीटी पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ भीटी पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी
Updated Fri, 09 Jun 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीओ भीटी पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी
वेतन रोकने के साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी
25 सप्ताह से लंबित पड़ी हैं तहसील दिवस की शिकायतें
तीन दिन में निस्तारण न होने पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। तहसील दिवसों में आने वाली शिकायतों को लेकर अधिकारियों व विभागों द्वारा बरती जाने वाली बड़ी मनमानी सामने आई है। भीटी ब्लॉक में पिछले 25 सप्ताह की तहसील दिवस से जुड़ी शिकायतें लंबित पड़ी हुई हैं। इस पर भीटी खंड विकास अधिकारी सविता सिंह पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। भीटी एसडीएम ने जहां बीडीओ का वेतन अवरुद्ध करने की संस्तुति की है, वहीं अब सीडीओ ने तीन दिन में सभी समस्याओं के निस्तारण का निर्देश देते हुए कहा है कि ऐसा न होने पर वेतन अवरुद्ध करने के साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
तहसील दिवसों को लेकर विभिन्न तहसीलों, ब्लॉकों व विभागों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी नहीं रुक रही है। एक तरफ आमलोग अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं तो दूसरी तरफ तहसील दिवसों में उम्मीद के साथ पहुंचने के बाद भी उनका निस्तारण आमतौर पर तय नहीं हो पा रहा है। हालत यह है कि कई-कई माह पुरानी शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा रहा हैै। भीटी विकास खंड का हाल यह है कि यहां लगभग छह माह से शिकायतें लंबित पड़ी हुई हैं। बीते दिनों एसडीएम भीटी ने तहसील दिवस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर बीडीओ भीटी को कई पत्र भी लिखे लेकिन इसके बाद भी लंबित समस्याओं के निस्तारण में रुचि नहीं ली गई। इस पर गत दिवस एसडीएम भीटी ने डीएम को पत्र लिखकर कहा कि भीटी ब्लॉक में तहसील दिवस से जुड़े 25 सप्ताह के शिकायती प्रकरण लंबित हैं। ऐसे में बीडीओ भीटी का वेतन रोक दिया जाए।
डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीडीओ को आवश्यक कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया था। 8 जून को सीडीओ ओपी आर्य ने खंड विकास अधिकारी भीटी सविता सिंह को नोटिस जारी करते हुए कहा कि तीन दिन में सभी लंबित समस्याओं का निस्तारण किया जाए। यदि निर्धारित समय सीमा में ऐसा नहीं किया गया तो वेतन रोकने के साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीएम खिलेश सिंह ने बताया कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों को लेकर यदि किसी भी प्रकार की शिथिलता बरती गई तो यह स्वीकार्य नहीं होगा। ऐसे मामलों में संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित होगी।