फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   144 Anganwadi centers of the district will become capable

Ambedkar Nagar News: जिले के 144 आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे सक्षम

Wed, 03 Sep 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 03 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
144 Anganwadi centers of the district will become capable
अंबेडकरनगर। जिले के 144 आंगनबाड़ी केंद्रों को अब सक्षम केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इन केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर बच्चों के समग्र विकास के लिए उपयुक्त बनाया जाएगा। बाल विकास विभाग की ओर से इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को बेहतर सीखने का माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट क्लास की सुविधा दी जाएगी, जिसमें एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शैक्षणिक सामग्री दिखाई जाएगी। इसके अलावा केंद्रों पर बच्चों के बैठने के लिए कुर्सियां, रंग-बिरंगी बाला पेंटिंग, मैट, साफ पीने का पानी, बाल मैत्रिक शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में कुल 2,551 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें 2,384 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं। इन केंद्रों पर शून्य से छह वर्ष तक के कुल 2,27,565 बच्चे पंजीकृत हैं, जिन्हें पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। जिले में इन केंद्रों की निगरानी के लिए कुल 10 बाल विकास परियोजना कार्यालय कार्यरत हैं, वहीं 18 मुख्य सेविकाएं भी सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि कुमार सिंह ने बताया कि सक्षम केंद्रों के निर्माण और आधुनिकीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। यह तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों को एक समृद्ध और शिक्षाप्रद वातावरण मिलेगा, जो उनके प्रारंभिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


यह है सक्षम योजना

सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 केंद्र सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी योजना है, जो 2021 से 2026 तक लागू की गई है। इसका उद्देश्य कुपोषण को समाप्त करना, बच्चों, महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक बनाना और आंगनबाड़ी केंद्रों का आधुनिकीकरण करना है। यह योजना पोषण ट्रैकर नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये निगरानी व मूल्यांकन को अधिक प्रभावी बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed