फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   143 candidates arrived for the vacant non-teaching posts of Kasturba

Ambedkar Nagar News: कस्तूरबा के रिक्त गैर शैक्षणिक पदों के लिए पहुंचे 143 अभ्यर्थी

Wed, 27 Aug 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 27 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
143 candidates arrived for the vacant non-teaching posts of Kasturba
अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन करते समिति के सदस्य।
अंबेडकरनगर। जिले के आठ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में गैर शैक्षणिक पदों की भर्ती के लिए मंगलवार को विकास भवन के सभागार में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। इन संविदा गैर शैक्षणिक 27 रिक्त पदों के लिए 143 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

इसमें मुख्य रूप से रसोइया के तीन रिक्त पदों के लिए 24, 12 सहायक रसोइया के लिए 26 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए।
इनके अलावा छह चौकीदार के पदों के लिए 34 व चपरासी के लिए छह के सापेक्ष 59 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। सीडीओ आनंद शुक्ला के निर्देश पर पीडी अनिल कुमार, प्रभारी बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, जीआईसी प्रवक्ता नंदलाल, डायट प्राचार्य ब्रजेश उपाध्याय ने सभी का साक्षात्कार लिया। जिला समन्वयक डॉ. सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि शैक्षणिक पदों के लिए काउंसिलिंग बुधवार को कराई जाएगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के मूल प्रपत्रों की जांच व मिलान के लिए सत्यप्रकाश मौर्य, आकाश श्रीवास्तव, किरन सिंह व लालचंद्र लेखाकार उपस्थित रहे। इसमें मुख्य रसोइया का मासिक मानदेय 9,006, सहायक रसोइया 6,755, चौकीदार व चपरासी के लिए 7,505 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed