{"_id":"c6d45696560b0e388064d6ed496cf11f","slug":"130-feet-long-boundriwal-collapsed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"130 फिट लंबी बाउंड्रीवाल ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
130 फिट लंबी बाउंड्रीवाल ढही
Updated Mon, 24 Aug 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के बसखारी मार्ग पर निबियहवा पोखरा के निकट स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर बना है। रविवार रात इसकी लगभग 130 फिट बाउंड्रीवाल भरभराकर ढह गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि दीवार के आसपास किसी के नहीं होने के चलते कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
इस बाउंड्रीवाल का निर्माण वर्ष 2009-10 में कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने कराया था। निर्माण के दौरान ही घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायतें सामने आई थीं, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया था।
विज्ञापन
घटिया निर्माण का ही नतीजा रहा कि आवासीय परिसर का निर्माण कार्य पूर्ण हुए लगभग दो वर्ष हो चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा हैंडओवर नहीं लिया गया। हालांकि हैंडओवर न होने के बाद भी तमाम चिकित्सक व कर्मचारी आवासीय भवनों में रह रहे हैं।
विज्ञापन
राजकीय निर्माण निगम के स्थानीय अभियंता एमसी गुप्ता ने बताया कि बाउंड्रीवाल से सटे खेत में पानी भरा होने के चलते बाउंड्रीवाल ढही है। उसे ठीक कराने का निर्देश दिया गया है।