{"_id":"72590929410437244ec2a4497dc7ab9d","slug":"13-passengers-were-found-in-bus-without-ticket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में 13 बिना टिकट यात्री मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में 13 बिना टिकट यात्री मिले
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक राज्य परिवहन निगम की एक बस एक दिन पहले बुधवार को अकबरपुर से सुल्तानपुर जा रही थी। ज्यादा व्यस्त मार्ग न होने के चलते अक्सर इस पर चलने वाले चालक परिचालक द्वारा टिकट बनाने आदि के नाम पर मनमानी की जाती है।
विज्ञापन
बेवाना थाने में दी गई तहरीर में बताया गया कि सुल्तानपुर डिपो की एक बस बुधवार को अकबरपुर से सुल्तानपुर जा रही थी। इसे अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग पर रामपऱ्ुर सकरवारी बाजार के निकट रोककर चेक किया गया तो उसमें सवार 13 यात्रियों के पास टिकट ही नहीं मिला।
विज्ञापन
बस में कुल 40 यात्री सवार थे। एआरएम अकबरपुर वीके लोहानी ने टीम के साथ बस को रोका, तो उसमें दोस्तपुर जाने वाले 13 यात्रियों का टिकट ही नहीं बनाया गया था। एआरएम ने बस के परिचालक शिवशंकर दुबे को कड़ी फटकार लगाई और उसके विरुद्घ बेवाना थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी।
विज्ञापन
एसओ बेवाना नीरज राय ने बताया कि चुनाव में व्यस्तता के कारण वे तहरीर देख नहीं पाए हैं। शुक्रवार को मामले में आवश्यक तथ्यों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।