{"_id":"5e8611bf8ebc3e7686485883","slug":"12-tabligi-found-hidden-in-homes-ambedkar-nagar-news-lko5162323158","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में छिपे मिले 12 तब्लीगी जमाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में छिपे मिले 12 तब्लीगी जमाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। दिल्ली के निजामुद्दीन तब्लीगी जमात से भाग लेकर लौटे 12 नागरिकों को प्रशासन ने गुरुवार को खोज निकाला। डीएम व एसपी के निर्देश पर टांडा के एसडीएम व सीओ ने पुलिस बल के साथ टांडा नगर व हंसवर थाना क्षेत्र में छापा मारकर इन नागरिकों को खोजा। यह सभी 11 व 20 मार्च को यहां पहुंचे थे। इन सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां शुरूआती जांच में सब कुछ सामान्य मिला है। इस बीच प्रशासन ने सभी 12 नागरिकों के विरुद्ध केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
दिल्ली के धार्मिक जलसे भाग लेने वाले नागरिकों के बड़ी तादाद में कोरोना से संक्रमित होने की खबर सामने आने के बाद देशभर में हड़कंप का माहौल है। ऐसे धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर वापस आए नागरिकों की खोज शुरू कर दी गई है। एक दिन पहले ही इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र से 14, जबकि अकबरपुर नगर से 2 नागरिकों को प्रशासन ने खोजा था।
प्रशासन के अनुसार यह नागरिक मेरठ में आयोजित धार्मिक जलसे में गए थे, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार मेरठ से पहले इन सभी ने निजामुद्दीन तब्लीगी जमात में भी शिरकत की थी। इन 16 नागरिकों को आइसोलेट किए जाने के बाद भी प्रशासन ने अन्य नागरिकों की उपलब्धता टटोलना जारी रखा। इस बीच इसमें गुरुवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि तब हासिल हुई, जब पता चला कि टांडा तहसील क्षेत्र में अभी भी कई नागरिक छिपे हुए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक व सीओ अमर बहादुर ने कई थानों की पुलिस टीम के साथ हंसवर व टांडा नगर में छापेमारी की। कुल 12 नागरिक यहां से ऐसे निकाले गए, जिन्होंने दिल्ली के धार्मिक जलसे में भागीदारी की थी। एसडीएम टांडा ने बताया कि तीन लोग 11 मार्च को टांडा आ गए थे, जबकि नौ 20 मार्च को हंसवर पहुंचे हैं। यह सभी पहले मुंबई गए थे। वहां से दिल्ली होते हुए वापस आए हैं।
एसडीएम ने बताया कि इन सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में क्वारंटीन किया गया है। प्रारंभिक जांच में सभी की दशा पूरी तरह सामान्य पाई गई है। उधर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि लगातार सतर्कता बरती जा रही है। यह लोग तब्लीगी जमात में शामिल होने की बात छिपाकर रह रहे थे। इसलिए इन पर केस भी दर्ज कराया जा रहा है।