{"_id":"3891447c7982f72cb209acf156141269","slug":"12-nomination-dismissed-of-the-post-of-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के 12 परचे खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के 12 परचे खारिज
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 19 Nov 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम चरण के पंचायत चुनाव में जहांगीरगंज, बसखारी व रामनगर ब्लॉक में दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को पूर्ण हो गई। तीनों ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के 2366 नामांकन में 12 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 3326 नामांकन में 107 खारिज कर दिए गए।
विज्ञापन
जहांगीरगंज ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 107 पदोें पर 863 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1273 पदों पर 1020, रामनगर में ग्राम प्रधान के 104 पदों पर 879 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1276 पद पर 1311 और बसखारी ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 72 पदों पर 623 व ग्राम पंचायत सदस्य के 918 पदों पर 995 नामांकन दाखिल किए गए थे।
विज्ञापन
बुधवार व गुरुवार को जांच में जहांगीरगंज में ग्राम प्रधान के 12 व ग्राम पंचायत सदस्य के 40, रामनगर में ग्राम पंचायत सदस्य के 25 व बसखारी में ग्राम पंचायत सदस्य के 42 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। तीनों ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 12 व ग्राम पंचायत सदस्य के 107 नामांकन पत्र खारिज हुए।
विज्ञापन