{"_id":"622b9390b8fc4a41c51b8884","slug":"12-crores-sent-to-the-district-for-mid-day-meal-ambedkar-nagar-news-lko6213814124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील के लिए जिले में भेजे गए 12 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील के लिए जिले में भेजे गए 12 करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को सुचारु एमडीएम का लाभ मिल सके, इसके लिए शासन से 12 करोड़ रुपये की राशि जिले में पहुंच गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने संबंधित राशि विद्यालयों के खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
5 करोड़ रुपये उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए तथा सात करोड़ रुपये प्राथमिक स्तर के विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए भेजे गए हैं। जल्द ही बेसिक शिक्षा विभाग संबंधित राशि को विद्यालयों के खाते में भेज देगा, जिससे छात्र-छात्राओं के लिए एमडीएम बनने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इससे अब जिले के 2049 विद्यालयों में सुचारु ढंग से एमडीएम बन सकेगा। इसका लाभ विद्यालयों में अध्ययनरत सवा दो लाख से अधिक बच्चे उठा सकेंगे।
काफी दिनों से जिले को एमडीएम की राशि की दरकार थी। बेसिक शिक्षा विभाग की मांग के आधार पर शासन ने गत दिवस जिले को 12 करोड़ रुपये मुहैया कराए हैं। इसमें 5 करोड़ रुपये उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा 7 करोड़ रुपये प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के एमडीएम के लिए दिए जाएंगे। शासन से यह धनराशि बीते दिनों ही जिले को प्राप्त हुई। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग ने संबंधित रकम को विद्यालयों के खाते में भेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों में राशि भेजी जा रही है। एमडीएम प्रभारी सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि जिले को कुल 12 करोड़ रुपये मिले हैं। संबंधित रकम को विद्यालयों के खाते में भेजा जा रहा है। इससे विद्यालयों में सुचारु रूप से एडीएम बन सकेगा। 2049 विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग सवा दो लाख बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। बताया कि शासन की ओर से लगातार बच्चों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी हैं।