फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   114 centres finalised for board exams, list uploaded

Ambedkar Nagar News: बोर्ड परीक्षा के लिए 114 केंद्र फाइनल, सूची अपलोड

Tue, 30 Dec 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 30 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
114 centres finalised for board exams, list uploaded
शहर ​स्थित ​बीएन इंटर कॉलेज।-
अंबेडकरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर लिया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड ने मंगलवार को केंद्रों की सूची पर मुहर लगा दी है। कुल 114 परीक्षा केंद्र अंतिम रूप से तय किए गए हैं, जहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराई जाएंगी।
यूपी बोर्ड की ओर से जिले के 378 विद्यालयों में से 95 केंद्रों का चयन करते हुए पहली सूची जारी की गई थी, जिस पर 135 आपत्तियां आई थीं। इन आपत्तियों का निस्तारण करते हुए डीआईओएस कार्यालय ने 114 केंद्रों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेजी थी। इन केंद्रों को ही अनंतिम सूची में प्रस्तावित किया गया था।
विज्ञापन

सूची में केवल वे विद्यालय शामिल किए गए हैं, जो शासन के निर्धारित मानकों को पूरा करते हैं। मंगलवार को परिषदीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक में अनुमोदन के बाद अंतिम सूची जारी की गई है। परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहुंची 83000 उत्तर पुस्तिकाएं : यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए उत्तर पुस्तिकाएं आ रही है। उत्तर पुस्तिकाओं की पहली खेप शहर स्थित बीएन इंटर कॉलेज पहुंच गईं हैं। यहां सुरक्षित रखवा दिया गया। इसमें इंटरमीडिएट की 83,000 ए उत्तर पुस्तिकाएं हैं। जल्द ही उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा दूसरी खेप में हाईस्कूल की आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed