फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1137 families will soon get shelter

1137 परिवारों को जल्द मिलेगा आशियाना

Thu, 02 Dec 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
1137 families will soon get shelter
अंबेडकरनगर के अकबरपुर में प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के तहत बने रहे आवास का निरीक्षण करते डूड? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से जिले के अब तक नो हजार से अधिक परिवारों का अपने पक्के घर का सपना पूरा हो चुका है। इसके साथ ही इस योजना को गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है। ठंड के मौसम को देखते हुए जल्द ही जिले के विभिन्न नगर पालिका व नगर पंचायत के 1137 पात्रों को 14 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये की रकम दी जाएगी। इसमें प्रथम व द्वितीय किस्त की राशि शामिल है। शासन से यह रकम मिलने के बाद इन परिवारों के पक्के घर में रहने का सपना जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी जिले के अकबरपुर, टांडा व जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र के अलावा नगर पंचायत इल्तिफातगंज व किछौछा नगर पंचायत के गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। शासन के निर्देश पर अब तक जिले में 16 हजार 136 पात्रों का चयन हुआ था। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र को 2 लाख 50 हजार रुपये भवन निर्माण के लिए मुहैया कराया जाता है। यह राशि पात्र को तीन किस्तों में मिलती है। प्रथम किस्त में 50 हजार रुपये, दूसरी किस्त में डेढ़ लाख तथा तीसरी व अंतिम किस्त 50 हजार रुपये दिए जाते हैं। पात्र को भुगतान पिछली किस्त में मिली रकम द्वारा कराए गए कार्यों का उपभोग प्रमाण पत्र सौंपने के बाद होता है। इसके अलावा संबंधित टीम स्थलीय निरीक्षण करती है। निरीक्षण के दौरान प्रगति रिपोर्ट बेहतर पाए जाने पर ही अगली किस्त का भुगतान किया जाता है। जिला नगरीय विकास अभिकरण की देखरेख में अब तक जिले में 9 हजार 102 पात्रों के पक्के घर का सपना पूरा हो चुका है। अन्य पात्रों के आवास निर्माण का कार्य तेजी चल रहा है।
विज्ञापन

इस बीच ठंड के मौसम को देखते हुए सरकार ने इस योजना में और तेजी लाने का निर्णय लिया है। पात्रों को जरूरत के अनुसार किस्त का भुगतान करने की तैयारी में है। अवर अभियंता ऋषि सिंह के मुताबिक जल्द ही 912 पात्रों के खाते में दूसरी किस्त का भुगतान किया जाएगा। 1 लाख 50 हजार रुपये की दर से कुल 13 करोड़ 68 लाख रुपये का भुगतान होगा, जबकि प्रथम किस्त के रूप में 225 पात्रों को 50 हजार रुपये की दर से 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये की रकम दी जाएगी। कहा कि योजना में किसी प्रकार की धांधली न हो इसके लिए टीम लगातार स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित कर रही है। कहा कि शासन का निर्देश है कि ठंड का मौसम देखते हुए जल्द से जल्द पात्रों को जरूरी धनराशि मुहैया कराया जाए, जिससे उनका भवन निर्माण पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रों ने सरकार की योजना का सराहा
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी गरीब परिवारों के लिए एक नई उम्मीद बनकर आई है। वर्षों से झोपड़पट्टी व छप्पर के नीचे जिंदगी गुजार रहे परिवार योजना का लाभ पाने से काफी खुश हैं। अकबरपुर नगर की लीलावती व छोटेलाल प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने से काफी खुश हैं। बताया कि जर्जर घर में रहते आधी उम्र गुजर चुकी थी। आर्थिक तंगी के चलते पक्का आशियाना बना पाने की उम्मीद भी नहीं थी। परंतु सरकार ने उनके इस सपने को सच करने का काम किया। बताया कि प्रथम किस्त से नींव का काम हो चुका है। जल्द ही दूसरी किस्त मिलने वाली है। उम्मीद है कि दिसंबर के अंत तक छत तक का काम पूरा जाएगा। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के सीहमई मोहल्ला निवासी संतरा देवी, संतोष, मुलहरा देवी, रामजगत व मालती देवी को योजना के तहत दूसरी किस्त मिलने वाली है। आवास योजना का लाभ पाने वाले स्वामीनाथ पाल व भानु प्रसाद ने कहा कि कोरोना महामारी से जहां लोग आर्थिक तंगी से परेशान हैं, वहीं सरकार की मदद से उनका पक्का आवास बन रहा है। इससे ज्यादा उनके लिए किस बात की खुशी होगी।

पात्रों को दिया जा रहा लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ पात्रों को पूरी पारदर्शिता के साथ दिया जा रहा है। भौतिक सत्यापन के बाद ही अग्रिम किस्त का भुगतान होता है। जल्द ही 1137 पात्रों के खाते में प्रथम व द्वितीय किस्त की रकम भेजने की तैयारी चल रही है। -पवन जायसवाल, प्रभारी डूडा/एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed