फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   11 injured in accidents , four serious

हादसों में 11 घायल, चार गंभीर

Sat, 24 Oct 2015 11:33 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अमौली निवासी विजय (25) पुत्र कमला प्रसाद गुरुवार को अमौली के निकट आमने-सामने हुई बाइक की भिड़ंत में घायल हो गए। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


जलालपुर क्षेत्र के छीेटेपट्टी निवासी शिवबेचन (58) पुत्र रामदेव गुरुवार शाम साइकिल से जलालपुर आया था। बाजार में एक पिकअप की चपेट में आने से  घायल हो गया। इसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। बेवाना थाना क्षेत्र के बेवाना निवासी राजन (16) पुत्र दीनानाथ गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आया था।
विज्ञापन


पहितीपुर मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। आलापुर थाना क्षेत्र के हरदोपुर निवासी दयाराम (65)  रामअभिलाख शुक्रवार को रामनगर बाजार में साइकिल से सड़क पार कर रहा था। अज्ञात बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर निवासिनी फूला (25) पत्नी अरविन्द शुक्रवार को गांव के निकट एक वाहन से मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गईं। इसी क्षेत्र के हरीपुर निवासी रामअजोर (62) पुत्र रामनाथ शुक्रवार दोपहर में हरीपुर गांव के पास दो पहिया की चपेट में आकर घायल हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।  इसकी हालत भी गंभीर बतायी जाती है।

अकबरपुर क्षेत्र के शहजादपुर निवासी धर्मेन्द्र (16 ) पुत्र रामफेर शुक्रवार को अकबरपुर तहसील तिराहे के निकट एक चार वाहन की टक्कर से घायल हो गया। इसी थाना क्षेत्र के सुईडीह गांव निवासिनी सुनीता (32) पत्नी चन्द्रभान शुक्रवार को मार्ग दुर्घटना में जख्मी हो गई। घटना गांव के निकट हुई।

अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से वह घायल हो गईं। जैतपुर थाना क्षेत्र के बूढनापुर निवासी रामभेज (85) पुत्र छोटकुन शुनिवार सुबह मार्ग दुर्घटना में गांव के निकट घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब वह गांव के पास सड़क पार कर रहे थे। अहिरौली थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासिनी सरस्वती (60) पत्नी कपिल गांव के पास सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई।


बेवाना थाना क्षेत्र के बेवाना निवासी राजेन्द्र प्रसाद (55) पुत्र रामबेचन शुक्रवार देर शाम बाजार में मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। वे बेवाना थाने के निकट वह सड़क पार कर रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसकी हालत भी गंभीर बताई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed