फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1.5 lakh teenagers will be vaccinated from today

डेढ़ लाख किशोरों को आज से लगेगा टीका

Sun, 02 Jan 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
1.5 lakh teenagers will be vaccinated from today
अंबेडकरनगर। जिले के डेढ़ लाख से अधिक 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को तीन जनवरी से महाअभियान चलाकर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। 34 केंद्रों पर चलने वाले अभियान में जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के अलावा 23 विद्यालयों में शिविर लगाकर किशोरों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया।
विज्ञापन

देश में लगातार बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर रखा है। ओमिक्रॉन से निपटने के लिए सभी प्रकार के जरूरी एहतियात बरते जाने की गाइडलाइन भी केंद्र व प्रदेश सरकार ने बीते दिनों ही जारी कर दी थी। उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए न सिर्फ रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया, बल्कि जांच के साथ ही टीकाकरण का कार्य भी तेज कर दिया गया।
विज्ञापन

अब तक 18 वर्ष से ऊपर आयुु वर्ग वालों को टीका लगाया जा रहा था। बीते दिनों ही केंद्र सरकार ने 15 से 18 आयु वर्ग वालों को भी टीका लगाने की घोषणा कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में अपील की थी कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग वाले किशोरोें को टीका लगाए जाने का अभियान 3 जनवरी से प्रारंभ होगा। उन्होंने अपील की था कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सभी लोगों को सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सोमवार से जिले में 15 से 18 आयु वर्ग वाले किशोरों को महाअभियान चलाकर टीका लगाया जाएगा। नोडल अधिकारी डॉ. रामानंद ने बताया कि 3 जनवरी को 34 केंद्रों पर महाअभियान चलेगा। इसमें एक लाख 68 हजार बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य है। बताया कि जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, सभी 9 सीएचसी के अलावा 23 विद्यालयों में टीका लगाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां रविवार को ही पूर्ण कर ली गईं।
इन स्कूलों में लगेंगे शिविर
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज रगड़गंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्कीबाजार, राजकीय इंटर कॉलेज टांडा, जयराम वर्मा इंटर कॉलेज नाउसांडा, आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़ेपुर, एसएन इंटर कॉलेज इंदईपुर, मजरे हक इंटर कॉलेज टांडा, आदर्श इंटर कॉलेज खूखूतारा, राजकीय बालिका हाईस्कूल बसियां समेत 23 विद्यालयों में शिविर के माध्यम से 15 से 18 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

तैयारियां पूरी
जिले के 34 केंद्रों पर सोमवार को 15 से 18 आयु वर्ग वाले किशोरों को टीका लगाया जाएगा। जिन केंद्रों पर अभियान चलेगा, उसमें 23 विद्यालय भी शामिल हैं। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed