{"_id":"69ddbd99edd93c509994e9592406670f","slug":"1-5-lakh-goods-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगा डेढ़ लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध लगा डेढ़ लाख का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 13 Oct 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत टड़वा जलाल गांव में सोमवार रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के बाहरी भाग में सोए हुए थे। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। गांव निवासी सहदेव पुत्र बरसाती परिवार के साथ घर के बाहरी भाग में सोए थे। मंगलवार भोर जब उनकी पुत्री किसी कार्य से अंदर गई, तो कमरे का दृश्य देखकर सन्न रह गई। चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
अलमारी व बाक्स का ताला टूटा हुआ था। सहदेव ने बताया कि घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे और दो कमरों में रखे लगभग डेढ़ लाख के आभूषण व अन्य कीमती सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। बाद में पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन