{"_id":"5cba1735bdec2214380c4e17","slug":"zainab-got-student-of-the-year-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैनब को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैनब को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का खिताब
Sat, 20 Apr 2019 12:15 AM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
technology development board india
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एवं रूरल टेक्नोलॉजी में आयोजित तीन दिवसीय टेक्नोवेशन कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें टेक्नोक्रेट्स ने विभिन्न तकनीकी एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनों के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस मौके पर कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की जैनब फातिमा को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
समापन दिवस रोबो वार, मिक्स्ड क्रिकेट, ट्रीचर हंडट, रोबो शॉकर, ऑटो क्विज, टेक क्विज, हर्डल मिनिया, डेंगोरियस, कौटिल्य, सोली सीट, ब्लाइंड हर्डल, ई-क्विज, टग ऑफ वार, स्केचिंग, स्ट्रीट पेंटिंग, म्यूजिकल चेयर के साथ संपन्न हुआ। रोबो शॉकर, स्ट्रीट पेंटिंग, सोलिसीट, आर्म रेसलिंग में द आईईआरटी, ग्रुप फेायरी डेविल्स, आशुतोषा वर्मा एवं अनुभव ओझा ने बाजी मारी। समापन समारोह में संस्थान के निदेशक डॉ. विमल मिश्र, मुख्य नियंता डॉ. संजय कुमार शुक्ला, एकेडडमिक रजिस्ट्रार महेश मिश्र, डॉ. एके बाजपेयी, डॉ. आनंद त्रिपाठी, बीडी मजूमदार, इंदूभूषण दुबे, बलवंत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन