फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth shot dead in Prayagraj utraon

प्रयागराज : बाजार से घर लौट रहे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गांव के दो लोग नामजद

Wed, 02 Mar 2022 07:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Mar 2022 07:06 PM IST
सार

मृतक मैराडांढ गांव का रहने वाला था। वह किसान था और ट्रैक्टर, जेसीबी भी चलवाता था। बुधवार दोपहर में वह डीजल लेने के लिए कटहरा बाजार गया था। डीजल लेने के बाद वह बेटे गुड्डू संग बाइक से घर लौट रहा था।

विज्ञापन
Youth shot dead in Prayagraj utraon
Prayagraj News : अशोक कुमार। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उतरांव में दिनदहाड़े बाजार से घर लौट रहे किसान अशोक कुमार भारतीय (48) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हमलावरों ने चलती बाइक से उन पर तब गोली दागी जब वह बेटे संग बाइक से जा रहे थे। वारदात के बाद वह भाग निकले। परिजनों ने पुरानी रंजिश में वारदात करने के आरोप में गांव के ही दो लोगों को नामजद करते हुए तीन पर मुकदमा दर्ज कराया है। देर रात तक हमलावरों की तलाश की जाती रही।

विज्ञापन





मृतक मैराडांढ गांव का रहने वाला था। वह किसान था और ट्रैक्टर, जेसीबी भी चलवाता था। बुधवार दोपहर में वह डीजल लेने के लिए कटहरा बाजार गया था। डीजल लेने के बाद वह बेटे गुड्डू संग बाइक से घर लौट रहा था। बाइक गुड्डू चला रहा था जबकि अशोक पीछे बैठा था। अभी वह रेहथू पुलिया पहुंचे थे कि तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक पीछे से आए।

विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम


दोनों ने नकाब पहन रखा था और कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकालकर अशोक पर फायर दाग दिया। पीठ में गोली लगते ही अशोक चीखते हुए बाइक से नीचे गिरा तो गुड्डू ने शोर मचाया। आसपास के लोग दौडे़ तो हमलावर भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से अशोक को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।




जानकारी पर पुलिस भी आ गई। देर रात परिजनों ने तहरीर देकर गांव के ही प्रह्लादी पटेल समेत दो लोगों को नामजद किया। साथ ही एक अज्ञात पर भी केस दर्ज कराया। एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों से मृतक की पुरानी रंजिश है और परिजनों ने शक जताया है कि इसी विवाद में हत्या की गई। मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

रामलीला में हुआ था विवाद, दर्ज है मुकदमा
सूत्रों ने बताया कि पुलिस को परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि नामजद आरोपियों से मृतक का पिछले साल रामलीला के दौरान विवाद हो गया था। जिसमें मारपीट भी हुई थी। तब मृतक की ओर से प्रह्लादी समेत तीन के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया गया था। जिसमें चार्जशीट भी लग चुकी है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के बेटे का आरोप है कि आरोपी उसके पिता पर मुकदमा वापस लेने को दबाव बना रहे थे।



हड़बड़ी में गिर गया तमंचा
उधर घटना के बाद भागते वक्त हड़बड़ी में हमलावरों का तमंचा भी मौकेपर ही गिर गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया। पुलिस हुलिए के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है। उधर घटना की जानकारी पर मृतक के घर में कोहराम मच गया। पत्नी प्रभावती व तीनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed