फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth missing in suspicious condition, suspects friends

युवक संदिग्ध हाल में लापता, दोस्तों पर शक

Thu, 06 Jan 2022 10:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Youth missing in suspicious condition, suspects friends
युवक संदिग्ध हाल में गायब, दोस्तों पर शक
विज्ञापन

प्रयागराज। करेली का ख्वाजा नगर में रहने वाला इजहार अहमद (22) संदिग्ध हाल में लापता हो गया है। परिजनों के सूचना देने पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच में जुटी है। पिता अंसार ने बताया कि इजहार मुंबई में रहकर प्राइवेट काम करता था। तीन महीने पहले वह वापस चला आया था और तब से घर पर ही था। चार जनवरी की सुबह 11 बजे वह घर से निकला और फिर नहीं लौटा। बहुत खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पिता का यह भी कहना है कि इजहार की दो युवकों से दोस्ती थी और मोहल्ले के लोगों ने बताया था घटना वाले दिन दोपहर तीन बजे तक वह उनके साथ देखे गए थे। हालांकि जब उन्होंने दोनों युवकों से पूछा तो उन्होंने इजहार के बारे में कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। उनका यह भी कहना है तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस उसके बेटे का पता नहीं लगा पाई है। उसका पूरा परिवार अनहोनी की आशंका से खौफजदा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed