फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth injured after falling from train; dies during treatment

Prayagraj News: ट्रेन से गिरकर युवक घायल, इलाज के दौरान मौत

Fri, 19 Jun 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 19 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Youth injured after falling from train; dies during treatment
थाना क्षेत्र के मनकवार गांव के सामने बृहस्पतिवार की सुबह मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग पर ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे रेलकर्मी से सूचना पाकर पहुंची पुलिस उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा ले गई। घायल युवक की नाजुक हालत देखकर डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस एंबुलेंस से घायल को अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से मिले कागजात से उसकी पहचान सूरज कुमार (18) निवासी ग्राम बसैठा, बसंत पट्टी, मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed