फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth drowns in Ganga while taking bath to immerse wife's ashes in Sangam

प्रयागराज : पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने के बाद स्नान कर रहा युवक गंगा में डूबा, काफी देर बाद मिला शव

Wed, 05 Apr 2023 10:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Apr 2023 10:24 PM IST
सार

अस्थि विसर्जन के लिए आए युवक की बुधवार को संगम में डूबने से मौत हो गई। युवक परिवार वालों के साथ पत्नी और मामी के अस्थि कलश लेकर आया था। अस्थियां प्रवाहित करने के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth drowns in Ganga while taking bath to immerse wife's ashes in Sangam
Prayagraj News : विवेक दुबे। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अस्थि विसर्जन के लिए आए युवक की बुधवार को संगम में डूबने से मौत हो गई। युवक परिवार वालों के साथ पत्नी और मामी के अस्थि कलश लेकर आया था। अस्थियां प्रवाहित करने के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। रायसेन मध्य प्रदेश के रहने वाले विवेक दुबे (37) की पत्नी रश्मि की 2021 में कोरोना से मौत हो गई थी।

विज्ञापन


कोरोना प्रतिबंधों के कारण वे अस्थियां संगम में विसर्जित करने नहीं आ पाए थे। कुछ समय पहले विवेक की मामी का भी देहांत हो गया। परिवार वाले दोनों की अस्थियां लेकर बुधवार पहुंचे थे। विवेक अस्थियां प्रवाहित करते समय गहरे पानी में चला गया। इस दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों ने काफी देर बाद उसके शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed