{"_id":"65cf594801d9a578d301ebc4","slug":"youth-chetna-camp-the-flag-of-sanatan-dharma-is-ringing-all-over-the-world-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा चेतना शिविर : पूरी दुनिया में बज रहा है सनातन धर्म का डंका, भारत में स्थापित हो रहा है रामराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा चेतना शिविर : पूरी दुनिया में बज रहा है सनातन धर्म का डंका, भारत में स्थापित हो रहा है रामराज
Fri, 16 Feb 2024 06:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 16 Feb 2024 06:17 PM IST
सार
सांसद नीरज शेखर ने कहा की 2019 में पहली बार अर्द्धकुंभ में आया था। पहली बार माघमेले में आया हूं। इसका श्रेय मैं स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह को देता हूं। कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के महानायक हैं आज उनके नेतृत्व में सभी देश भारत के पीछे खड़े हैं।
विज्ञापन
युवा शक्ति और भारत विषयक व्याख्यान का उद्घाटन करते स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और सांसद नीरज शेखर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माघ मेले में अखिल भारतीय धर्म संघ के शिविर में आयोजित युवा चेतना में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि माता ललिता जी का सात दिनों से वृहद अनुष्ठान हो रहा है, ताकि माता और शक्ति प्रदान करें और युवा शक्ति अधिक श्रम करे, जिससे भारत माता का वैभव और बढ़े।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। नौजवानों का जोश और वरिष्ठों के अनुभव का सही गठबंधन रहेगा तो हम और आगे जाएंगे। भारत में रामराज्य स्थापित हो गया है।
विज्ञापन
सांसद नीरज शेखर ने कहा की 2019 में पहली बार अर्द्धकुंभ में आया था। पहली बार माघमेले में आया हूं। इसका श्रेय मैं स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह को देता हूं। कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के महानायक हैं आज उनके नेतृत्व में सभी देश भारत के पीछे खड़े हैं। पहले लोग अपने आपको हिंदू कहने में डरते थे, लेकिन आज सब बोल रहे हैं कि गर्व से कहो मैं हिंदू हूं। कहा कि आजकल कुछ लोग चुनाव के मौसम में हिंदू बने हैं। जनता सब देख रही है।
विज्ञापन
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की आम नौजवानों को शक्ति और प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार प्राप्त हुआ। पूर्व की सरकारों ने राजा-राजकुमारों के वंश को आगे बढ़ाया लेकिन आज देश में खेत में खुरपी चलाने वाले किसान और मज़दूर का बेटा मुख्यधारा में है। शुक्रवार को भारत विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, सांसद नीरज शेखर, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान मुकेश पांडेय, सत्यम अवस्थी. आदर्श पासवान, सुभाष यादव, अधिवक्ता प्रकाश चंद्र दुबे, कृष्ण शुक्ला, राहुल, संदीप पांडेय, अधिवक्ता बीपी शुक्ला, सन्नी तिवारी, मोहन सिंह, चमचम तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन