फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth arrested for provocative rhetoric on Facebook and remarks on CM Yogi

Prayagraj : फेसबुक पर भड़काऊ बयानबाजी और सीएम योगी के खिलाफ टिप्पणी पर युवक गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2022 09:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Jun 2022 09:40 PM IST
सार

अटाला में पथराव की घटना के बाद लालगोपालगंज के रहने वाले अरशद ने फेसबुक पर बेहद भड़काऊ पोस्ट डाली थी। पोस्ट में एक खास वर्ग को उकसाने के अलावा मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की गई थी।

विज्ञापन
Youth arrested for provocative rhetoric on Facebook and remarks on CM Yogi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

फेसबुक पर भड़काऊ बयानबाजी के मामले में नवाबगंज इलाके से बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आईटी एक्ट और दंगे भड़काने आदि धाराओं में जेल भेज दिया गया। उसने न सिर्फ भड़काऊ पोस्ट डाली बल्कि मुख्यमंत्री के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसके मोबाइल में तमाम भड़काऊ साहित्य, कट्टरपंथी वीडियो भी मिले हैं। उसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन



अटाला में पथराव की घटना के बाद लालगोपालगंज के रहने वाले अरशद ने फेसबुक पर बेहद भड़काऊ पोस्ट डाली थी। पोस्ट में एक खास वर्ग को उकसाने के अलावा मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की गई थी। फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद इस पर काफी तीखी टिप्पणी होने लगीं। पुलिस के पास मामला पहुंचा तो तुरंत युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की गई। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



पुलिस ने उसका मोबाइल खंगाला तो उसने एक के बाद एक कई भड़काऊ और अपमानजनक पोस्ट डाला था। उसके मोबाइल से कट्टरपंथी साहित्य भी मिला है। पुलिस का कहना है कि अरशद के खिलाफ पहले से ही लूट जैसी धारा में मुकदमा दर्ज है। फेसबुक पर टिप्पणी से वह क्षेत्र का माहौल खराब करना चाहता था। उसने फेसबुक पोस्ट में पुलिस को सीधी चुनौती भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक फेसबुक पर उसने तीन आईडी बनाई थी और तीनों से वह पोस्ट डाल रहा था। फेसबुक पर उसने अपने असली नाम से नहीं बल्कि अरशद फारुकी के नाम से आईडी बनाई थी। इंस्पेक्टर नवाबगंज ने बताया कि उसके मोबाइल को खंगाला जा रहा है। अगर कोई साजिश मिली तो आगे भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed