फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young people the chance to go to Japan

युवाओं को जापान जाने का मौका

Sat, 07 Mar 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 07 Mar 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Young people the chance to go to Japan
विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में कॅरियर संवारने के लिए तैयार मेधावी युवाओं को जापान जाने और पढ़ाई का बड़ा मौका मिलने जा रहा है। जापान साइंस एंड टेक्नालॉजी एजेंसी की ओर से दो योजनाओं के तहत युवाओं से आवेदन मांगा गया है। इसके लिए 40 साल उम्र तक के शोधार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


‘सकुरा’ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत एजेंसी ने दो योजनाएं शुरू की हैं। पहली योजना के तहत रिसर्च स्कॉलर तथा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत दोनों देश के शिक्षण संस्थानों के बीच समझौता होगा और दोनों जगह के विद्यार्थी एक-दूृसरे इंस्टीट्यूट में अध्ययन के लिए जाएंगे। दूसरी योजना का नाम ‘सकुरा साइंस एंड टेक्नालॉजी हाईस्कूल प्रोग्राम’ है। इसके लिए दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं स्टैंडर्ड के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसमें भी दो संस्थानों के बीच समझौता के तहत विद्यार्थी जा सकेंगे। गौर करने वाली बात यह है कि इसके लिए विद्यार्थी व्यक्तिगत तौर पर आवेदन नहीं कर सकेंगे। विश्वविद्यालय या स्कूल की ओर से ही आवेदन किया जा सकेगा। दोनों योजनाओं के तहत एक अप्रैल से आवेदन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed