फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young man who went to a wedding was beaten to death with a vegetable ladle

Prayagraj : शादी में गए युवक की सब्जी के कलछे से पीट-पीटकर हत्या, बारात में मची भगदड़, तीन गिरफ्तार

Fri, 17 Feb 2023 03:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 03:46 PM IST
सार

सोनौटी गांव में बृहस्पतिवार रात शादी समारोह में पंडाल के गेट के पास युवक की सब्जी बनाने के कलछे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से शादी समारोह में सनसनी फैल गई। वारदात देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन
young man who went to a wedding was beaten to death with a vegetable ladle
prayagraj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनौटी गांव में बृहस्पतिवार रात शादी समारोह में पंडाल के गेट के पास युवक की सब्जी बनाने के कलछे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से शादी समारोह में सनसनी फैल गई। वारदात देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। देर रात पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गांव के ही हलवाई समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बदरा गांव निवासी 35 वर्षीय महेंद्र यादव गाड़ी चालक था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। बृहस्पतिवार को पड़ोस के गांव सोनौटी में सुरेंद्र पटेल की बेटी शीला का विवाह था। पारिवारिक संबंध होने के कारण महेंद्र सुबह से ही शादी समारोह में मौजूद था। रात को भी वह शादी समारोह पहले ही पहुंच गया था। बाद में उसकी मां शाति देवी, पत्नी ममता यादव, बहन रेनू यादव तथा भतीजी हर्षिता भी पहुंचीं। रात तकरीबन 10 बजेे बरात पहुंच गई थी। बराती पंडाल के भीतर लगे डीजे पर डांस कर रहे थे। दूसरी तरफ भोजन चल रहा था।

विज्ञापन

इसी दौरान विवाह पंडाल गेट पर महेंद्र यादव का गांव केे ही भोजन बनाने वाले हलवाई पुतरू यादव, रामअचल यादव तथा मुस्सर यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान तीनों ने सब्जी बनाने वाले कलछे से महेंद्र पर हमला कर दिया। सब्जी के कलछे से महेंद्र के सिर और चेहरे पर कई बार वार किया गया था। उसका चेहरा खून से पूरी तरह सन गया। वह मौके पर ही काफी देर तक तड़पता रहा।

युवक पर जानलेवा हमले से शादी समारोह में घराती और बरातियों में भगदड़ मच गई। सभी इधर-उधर भागने लगे। शादी समारोह में मौजूद महेंद्र की पत्नी ममता और अन्य परिजन मौके पर गए तो उसकी पहचान हुई। आननफानन महेंद्र को पहले झूंसी और बाद में शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। तब तक उसकी मौत हो चुुकी थी। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की।

बाद में परिजनों ने बदरा गांव के तीनों हत्यारोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, शुक्रवार की दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार पास के घाट पर किया गया। इंस्पेक्टर झूंसी वैैभव सिंह का कहना है कि शराब पीने के बाद महेंद्र का अन्य हत्यारोपियों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसकी सब्जी के कलछे से पीटकर हत्या कर दी गई।

पीएम के बाद शव गांव पहुंचा तो पुलिस रही नदारद
बदरा गांव के युवक महेंद्र यादव का शव शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उसके घर पहुंचा तो रिश्तेदारों के साथ ही ग्रामीण भी मौजूद रहे। परिजनों में हत्यारोपियों के प्रति खासा आक्रोश था। इसके बावजूद पुलिस नजर नहीं आई। झूंसी थाने का सिपाही तो छोड़िए एक होमगार्ड भी मौके पर नहीं था।

घरातियों ने समझा बरातियों से हो गया झगड़ा
बराती डीजे फ्लोर पर डांस करने में मशगूल थे। इसी दौरान शादी पंडाल के गेट के पास से चीखने-चील्लाने की आवाजें आने लगीं। इससे शादी समारोह में मौजूद लोग सकते में पड़ गए। घरातियों ने समझा कि बरातियों से किसी का झगड़ा हो गया है। लोग आननफानन गेट की ओर दौड़े। देखा तो एक युवक खून से लथपथ पड़ा है। उसका चेहरा पूरी तरह खून से सना हुआ था। काफी देेर बाद विवाह समारोह में ही मौजूद उसकी पत्नी और भतीजियों ने महेंद्र की पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed