फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young man shot himself in the sorrow of his girlfriend, shot himself with a gun on the forehead

Prayagraj : प्रेमिका के गम में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, कनपटी पर तमंचे से मार ली गोली

Sun, 09 Oct 2022 09:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Oct 2022 09:07 PM IST
सार

कृष्ण कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार मूल रूप से फतेहपुर के देवरार का रहने वाला है। वह कटरा में मनमोहन पार्क चौराहे के पास किराये के कमरे में रहता था। वह एक्सरसाइज उपकरणों की मरम्मत का काम करता था। रविवार भोर में तीन बजे के करीब अचानक उसके कमरे से गोली चलने आवाज आई। 

विज्ञापन
young man shot himself in the sorrow of his girlfriend, shot himself with a gun on the forehead
prayagraj news : आत्महत्या। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कटरा में किराये के कमरे में रहने वाले कृष्ण कुमार सिंह (24) ने खुद को गोली से उड़ा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिससे पता चला कि प्रेमिका के गम में उसने उसने यह वारदात की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कृष्ण कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार मूल रूप से फतेहपुर के देवरार का रहने वाला है। वह कटरा में मनमोहन पार्क चौराहे के पास किराये के कमरे में रहता था। वह एक्सरसाइज उपकरणों की मरम्मत का काम करता था। रविवार भोर में तीन बजे के करीब अचानक उसके कमरे से गोली चलने आवाज आई। 

विज्ञापन



मकान मालिक व आसपास के लोग पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। खिड़की से भीतर झांककर देखा गया तो वह बिस्तर पर मृत पड़ा मिला। बगल में ही तमंचा पड़ा हुआ था।  
विज्ञापन

सूचना मिली तो कर्नलगंज पुलिस पहुंची और फिर दरवाजे की सिटकनी तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। जांच पड़ताल के दौरान मौके से ही सुसाइड नोट मिला। जिससे यह बात सामने आई कि उसने प्रेम संबंध में दुखी होकर खुदकुशी की। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या लिखा सुसाइड नोट में
सुसाइड नोट में युवक ने अपनी प्रेमिका का नाम लिखा है। साथ ही लिखा है कि ‘मैंने आपसे बहुत प्यार किया। लेकिन आपने मेरे साथ खेल खेला। एक दिन आपको बहुत पछतावा होगा।’ यह भी लिखा कि ‘पहले मुझको सबसे अलग किया  और फिर खुद भी दूर चली गई। मैं आपके बिना नहीं जी सकता। मुझे माफ करना।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed