फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young man harassed a teacher and stopped her marriage, also threatened to kill her.

Prayagraj : शिक्षिका को परेशान कर युवक ने रुकवाई शादी, जान से मारने की भी दी धमकी

Fri, 07 Nov 2025 05:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Nov 2025 05:02 PM IST
सार

करेली थाना क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय शिक्षिका को परेशान कर उसकी शादी रुकवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को प्रोजेक्ट मैनेजर बताने वाला सैयद अली रिजवी कई दिनों से शिक्षिका को परेशान कर रहा है।

विज्ञापन
young man harassed a teacher and stopped her marriage, also threatened to kill her.
युवती की शादी तुड़वाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करेली थाना क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय शिक्षिका को परेशान कर उसकी शादी रुकवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को प्रोजेक्ट मैनेजर बताने वाला सैयद अली रिजवी कई दिनों से शिक्षिका को परेशान कर रहा है और जब शिक्षिका की शादी तय हुई तो उसने मंगेतर के मोबाइल फोन पर मैसेज भेज कर शादी रुकवा दी। करेली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एफआईआर में करेली की रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी बेटी कौशाम्बी के एक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। बेटी की शादी लखनऊ के रहने वाले एक युवक से तय हुई है। आरोप है कि विद्यालय आते-जाते वक्त सैयद अली रिजवी बेटी को परेशान करता है। वह 2018-2024 के बीच नैनी में जेल कंस्ट्रक्शन का प्रोजेक्ट मैनेजर था। आरोप है कि इस बीच वह स्वास्थ्य खराब होने की बात कहकर फेसबुक और फिर व्हॉट्सएप के माध्यम से बेटी से बात करने लगा। वह ई-मेल आईडी और फेसबुक आई सैयद आर के नाम से चला रहा है।
विज्ञापन


आरोप है कि बेटी ने बात करने से इन्कार किया तो वह धमकी देने लगा। कहा कि हम सुसाइड करके तुमको फंसा देंगे। उसने जान से मारने की भी धमकी दी। इससे बेटी मानसिक रूप से परेशान रहती है। 15 सितंबर को बेटी ने आरोपी का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी बेटी को गलत मैसेज भेजने लगा, विद्यालय मैनेजर के पास फोन करने लगा और लड़के वालों के पास मैसेज भेजकर बेटी के बारे में गलत बातें करने लगा। इसकी वजह से शादी रुक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वह धमकी देता है कि कहीं भी शादी नहीं होने दूंगा और तुम लोग मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे भी जान से मारने की धमकी देने लगा। वह सोशल मीडिया के माध्यम से बेटी के फोटो व चैट लड़के वालों और रिश्तेदारों को भेजकर परिवार की सामाजिक छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहा है। शिकायत पर करेली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


करेली से 16 वर्षीय किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज

करेली थाना क्षेत्र के सैदपुर में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। सैदपुर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर इंतजार करने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। मोहल्ले और रिश्तेदारी में खोजबीन के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चल सका। करेली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed