फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man dies after being hit by a pickup

Prayagraj News: पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Young man dies after being hit by a pickup
थाना क्षेत्र के ग्राम सराय अलाउद्दीन उर्फ जोगापुर निवासी टोछू उर्फ राम मिलन (30) पुत्र राम लाल मंगलवार देर रात पिकअप की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि चालक पिकअप लेकर प्रतापगढ़ की ओर फरार हो गया। पुलिस रामफल इनारी टोल प्लाजा के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस को गाड़ी का नंबर मिला है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सराय अलाउद्दीन उर्फ जोगापुर निवासी टोछू किसानी करता था। वह घर से सामान लेने के लिए पैदल ही थाना पड़ाव गया हुआ था। वहां से लौटते समय घर से कुछ दूर पहले ही प्रयागराजकी ओर से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद चालक पिकअप लेकर प्रतापगढ़ की ओर भाग गया।
विज्ञापन

मृतक चार भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटा था। उसके दो पुत्र समर (7) और सौरया (5) हैं। हादसे के बाद से पत्नी गीता देवी, भाई-बहनों व माता जगपत्ति देवी, पिता राम लाल का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई अनिल कुमार वर्मा ने बुधवार को अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि रामफल इनारी टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे से पिकअप का नंबर मिल गया है। जल्द की गाड़ी व चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed