फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young man beaten by many women and people over molestation in pratapgarh

यूपी: महिलाओं ने युवक को झाड़ू और लात-घूंसों से जमकर पीटा, महिला का साथ छेड़खानी कर रहा था आरोपी

Sat, 14 Nov 2020 05:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Nov 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
young man beaten by many women and people over molestation in pratapgarh
आरोपी मनचले की पिटाई करतीं महिलाएं और युवक - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कुछ महिलाओं ने एक शोहदे को बीच बाजार जमकर पीटा। शोहदे पर महिला के साथ छेड़खानी करने का आरोप था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


दरअसल, प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना इलाके के नौबस्ता बाजार के सामने ही मैदान में कुछ शोहदे एक महिला के पीछे लग गए, आरोप है कि शोहदे महिला के साथ इशारेबाजी करने लगे। पहले तो महिला ने शोहदे को नज़रअंदाज़ किया। लेकिन उसकी हरकत बढ़ती गई। 
विज्ञापन


इस पर पीड़ित महिला ने अपने साथ बाजार आईं अन्य महिलाओं को बताया। महिलाओं के साथ पड़ोस का एक युवक भी था। उस युवक ने शोहदे को पकड़ लिया। युवक और महिलाओं ने मिलकर शोहदे को जमकर पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने झाड़ू और डंडे के साथ शोहदे को जमकर धुना। इस दौरान काफी देर तक बाजार में हंगामा होता रहा। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शोहदे को हिरासत में ले लिया। 


जेठवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि बाजार में एक युवक की पिटाई की जानकारी मिली थी, उसे हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है। अभी तक महिलाओं की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed