योगी के मंत्री बोले : पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व का लोहा मान रही है दुनिया,
जिला पंचायत सभागार में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज अपने कार्य पद्धति के बल पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में राज्यमंत्री एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पीएम मोदी की वजह से पूरी दुनिया में भाजपा का यश बढ़ा है। उनके मजबूत नेतृत्व का लोहा पूरी दुनिया भी मान रही है। इसीलिए भारत की मजबूती के लिए भाजपा की मजबूती जरूरी है।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज अपने कार्य पद्धति के बल पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है । क्योंकि हमारी कार्यपद्धति ही भारतीय जनता पार्टी को संचालित करती है। इस अवसर पर पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि संगठन और सरकार में पिछड़ा वर्ग के समाज को लोगों को सर्वाधिक सम्मान दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण वर्ग में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज भाजपा अपने संघर्ष के बल पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने सोशल मीडिया की भूमिका पर विषय रखते हुए कहा कि भाजपा महात्मा गांधी, डा. अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलकर सबका साथ सबका विकास और सब के विश्वास के मूल मंत्र को धारण कर सामाजिक समरसता से पूर्ण भारत का निर्माण कर रही है।
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी पटेल, क्षेत्रीय महामंत्री संजय गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने कहा कि कार्यशाला में प्रयागराज समेत 16 जिलों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस अवसर पर दिलीप चौरसिया , विनोद , मनोज कुमार कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, दीपिका सिंह , राजेश गुप्ता ,अंगद पटेल आदि मौजूद रहे।
पिछड़ा वर्ग में शामिल हो केसरवानी समाज
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मौजूदगी में केसरवानी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग सशक्तिकरण नरेंद्र कश्यप से सर्किट हाउस में मुलाकात की। लोगों ने केसरवानी समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने कहा कि आर्थिक, शैक्षिक एवं अन्य कई क्षेत्र में केसरवानी समाज पिछड़ा हुआ है। इसलिए उसे पिछड़ा वर्ग में शामिल किया जाए।
मुलाकात के बाद केसरवानी समाज के लोगों ने बताया कि उनकी इस मांग पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि आरक्षण से संबंधित डॉक्यूमेंट विभाग में प्रस्तुत करें, जिसके आधार पर पता किया जाएगा कि पिछली सरकारों में केसरवानी समाज को आरक्षण में शामिल करने के लिए कहां तक प्रक्रिया पूरी की गई है और बाधा कहां है। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि जल्द ही पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन होने की संभावना है। इस अवसर पर अनिल कुमार गुप्ता, रामजी केसरवानी, कृष्णमोहन गुप्ता, कृष्ण भगवान केसरवानी, सुभाष केसरवानी आदि मौजूद रहे।