फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yogi government kind to minority community, many schemes being run

यूपी : अल्पसंख्यक समुदाय पर मेहरबान योगी सरकार, चलाई जा रहीं कई योजनाएं

Mon, 22 Aug 2022 12:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 12:55 AM IST
सार

प्रदेश में पिछड़े, दलित, वंचित वर्ग समेत अल्पसंख्यक गरीब छात्रों का भविष्य को संवारने के लिए योगी सरकार कई योजनाए चला रही है। जिसके तहत प्रयागराज में अल्पसंख्यक समुदाय के अभिभावकों की पुत्री की शादी के लिए अनुदान योजना के अंतर्गत 1705 पात्र लाभार्थियों को 3.41 करोड़ की धनराशि उनके खाते में भेजी गई है।

विज्ञापन
Yogi government kind to minority community, many schemes being run
Prayagraj News : अल्पसंख्यक कल्याण विभाग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिले में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की कई योजनाएं चल रही हैं जिसका लाभ अल्पसंख्यकों को मिल रहा है। शादी अनुदान से लेकर छात्रवृत्ति और अन्य योजनाओं का लाभ मुस्लिम, सिख, जैन और जैन धर्म से जुड़े छात्रों को मिल रहा है। उन्हें कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। सरकार की ओर से समय समय पर तमाम योजनाओं का लाभ मिलने से समाज के लोगों का मनोबल स्तर उठ रहा है। प्रदेश की योगी सरकार एक आकड़े के मुताबिक अल्पसंख्यकों के हितों के लिए काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अल्पसंख्यकों को सरकार द्वारा संचालित कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन



केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कुल 88508 पात्र छात्र-छात्राओं के खाते में 2065.67 करोड़ की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। संगम नगरी प्रयागराज में पिछले पाच वर्षों में अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों के उज्जवल भविष्य और बेहतर शिक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कुल 78559 पात्र छात्र-छात्राओं के खाते में 5174.39 करोड़ की छात्रवृत्ति प्रदेश सरकार की ओर से प्रदान की गई है। 

विज्ञापन

Yogi government kind to minority community, many schemes being run
Prayagraj News : अल्पसंख्यक कल्याण विभाग। - फोटो : अमर उजाला।

टर्मलोन ऋण योजना के अंतर्गत 56 पात्र लाभार्थियों को 1.14 करोड़ रुपए की धनराशि दी गई है। प्रदेश में पिछड़े, दलित, वंचित वर्ग समेत अल्पसंख्यक गरीब छात्रों का भविष्य को संवारने के लिए योगी सरकार कई योजनाए चला रही है। जिसके तहत प्रयागराज में अल्पसंख्यक समुदाय के अभिभावकों की पुत्री की शादी के लिए अनुदान योजना के अंतर्गत 1705 पात्र लाभार्थियों को 3.41 करोड़ की धनराशि उनके खाते में भेजी गई है। टर्मलोन ऋण योजना के अंतर्गत 56 पात्र लाभार्थियों को 1.14 करोड़ रुपए की धनराशि दी गई है।


सीएम योगी अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की लगातार समीक्षा करते है। इसीलिए उन्होंने अपने बजट में हर साल अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए हजारों करोड़ रुपए दिए है। सरकार की ओर से अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक व अनुसूचित जनजाति के गरीब छात्र-छात्राओं को करोड़ों रुपयों की छात्रवृत्ति को सीधे छात्र-छात्राओं के खातों में भेजा जा रहा है। जिससे कि वह भी समाज की मुख्य धारा से जुड़कर जीवन यापन कर सकें। सीएम योगी अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की लगातार समीक्षा करते है। इसीलिए उन्होंने अपने बजट में हर साल अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए हजारों करोड़ रुपए दिए है।

Yogi government kind to minority community, many schemes being run
Prayagraj News : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

लाभार्थियों का मनोबल उठ रहा

शादी अनुदान की लाभार्थी कैसर जहां का कहना है कि उनकी बेटी की शादी पिछले साल दिसंबर महीने में थी और सरकार ने उनकी मदद के लिए दो लाख की राशि मुहैया कराई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास-सबका प्रयास' के मूल मंत्र पर आगे बढ़ती हुई उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछली सरकारों की अपेक्षा सबसे ज्यादा आर्थिक लाभ अल्पसंख्यकों को दिया है।

विज्ञापन

Yogi government kind to minority community, many schemes being run
Prayagraj News : अल्पसंख्यक कल्याण विभाग। - फोटो : अमर उजाला।
सरकार द्वारा मिली राशि से उनको काफी लाभ मिला और अब वह भी सरकार की जमकर की सराहना कर रही हैं ।इसी क्रम में शाहीन बेगम की बेटी की शादी इसी साल 25 जुलाई को थी और उन्हें भी 20 हजार की रकम सरकार द्वारा मिली थी। इसी तरह टर्मलोन ऋण योजना के तहत बहादुरगंज क्षेत्र में के रहने वाले मोहम्मद खालिद को अपने कारोबार के लिए 1 लाख 70 हजार का सरकार द्वारा ऋण मिला था । मोहम्मद खालिद बताते हैं कि उनको इस धनराशि से काफी लाभ हुआ और इस राशि की मदद से एक बार फिर से कारोबार पटरी पर लौट आया।


दूसरी तरफ अमित जैन भी सरकार की टर्मलोन ऋण योजना के लाभार्थी हैं उनका कहना है कि बीते साल अगस्त महीने में उनको सरकार ने 4 लाख 50 हजार का ऋण दिया था ।अमित जैन कपड़ों का कारोबार करते हैं उनका कहना है कि सरकार द्वारा दिए गए ऋण से उनके कारोबार को काफी लाभ मिला है। वह भी है सरकार की जमकर सराहना कर रहे हैं। इसी तरह कई छात्र-छात्राएं भी स्कॉलरशिप का लाभ उठा रही है और वह भी सरकार को धन्यवाद दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed