फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yogi government has lost its Iqbal, when will the bulldozers run at the killers house

सपाइयों ने साधा निशाना : योगी सरकार ने खो दिया है अपना इकबाल, कब चलेगा हत्यारों के घर पर बुलडोजर

Fri, 26 Nov 2021 08:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Nov 2021 08:33 PM IST
सार

रेवती रमण ने गोहरी हत्याकांड के अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की। जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने कहा कि योगी सरकार में जाति विशेष पर ज्यादा जुल्म हो रहा है। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने गोहरी की घटना पर शोक प्रकट किया।

विज्ञापन
Yogi government has lost its Iqbal, when will the bulldozers run at the killers house
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फाफामऊ में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या को लेकर सपा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह का कहना है कि योगी सरकार ने अपना इंकलाब खो दिया है और प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधियों को कानून का डर नहीं रह गया है। यही वजह है कि  प्रदेश में बलात्कार और हत्या की घटनाएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


रेवती रमण ने गोहरी हत्याकांड के अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की। जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने कहा कि योगी सरकार में जाति विशेष पर ज्यादा जुल्म हो रहा है। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने गोहरी की घटना पर शोक प्रकट किया। साथ ही नाराजगी जताई। घटना स्थल पर पहुंचे जिलाध्यक्ष ने प्रशासन पर लाशों को जबरदस्ती जलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि पुलिस कर्मियों ने परिजनों को धमकी दी और धक्का देकर लाशों को ले गए। परिवार के लोगों को लाशों का अंतिम दर्शन भी नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में पिछड़ों और अनुसूचित जाति के लोगों की लगातार हत्याएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि इन हत्याओं के आरोपियों पर बुलडोजर कब चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष तथा उनके साथ घटना स्थल पर पहुंचे अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने, दोषियों के घरों पर बुलडोजर चलानेे, परिवार के लोगों को नौकरी देने, मृतक के भाई को पट्टे की जमीन देने की मांग की। इस दौरान एमएलसी डॉ.मान सिंह यादव, पूर्व विधायक सतवीर मुन्ना, सुषमा पासी, दूधनाथ पटेल, महावीर, राजू पासी,कुलदीप, शानू, बच्चा यादव, विजय मुन्ना आदि मौजूद रहे।


प्रदेश सचिव का हुआ स्वागत
सपा में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद शुक्रवार को प्रयागराज आए नरेंद्र सिंह का जगह-जगह स्वागत हुआ। पार्टी कार्यालय में कार्र्यक्रम आयोजित कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान नरेंद्र सिंह ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, विनोद चंद्र दुबे, संदीप यादव, संदेश यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed