फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Years later found to be competitive opportunities denied to millions of

वर्षों बाद मिले मौके से लाखों प्रतियोगी होंगे वंचित

Sun, 11 Jan 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 11 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
भर्ती संस्थाओं के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा लाखों प्रतियोगियों को अवसर गवांकर चुकानी होगी। प्रतियोगियों को टीजीटी और राजस्व निरीक्षक  भर्ती के लिए वर्षों बाद मौका मिला लेकिन उन्हें एक अवसर से वंचित होना पड़ेगा। दोनों परीक्षाएं एक ही दिन 25 जनवरी को पड़ गई हैं। इससे अभ्यर्थियों में जबरदस्त नाराजगी है और वे आंदोलनरत हैं लेकिन दोनों भर्ती संस्थाएं परीक्षा टालने को तैयार नहीं हैं। गौर करने वाली बात यह है कि कर्मचारी चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती 2014 की टीयर-टू परीक्षा भी 24 और 25 जनवरी को घोषित की गई थी लेकिन अभी तक टीयर-वन का रिजल्ट ही घोषित नहीं हुआ है। इसकी वजह से उसे स्थगित कर दिया गया है। यदि यह परीक्षा भी निर्धारित तिथि पर होती तो अभ्यर्थियों की मुसीबत और बढ़ जाती और उन्हें किन्हीं दो अवसरों से वंचित होना पड़ता।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से पीजीटी-टीजीटी भर्ती के लिए पांच साल बाद परीक्षा कराई जा रही है। बोर्ड ने 2011 में आवेदन मांगा था लेकिन विवादों की वजह से अभी तक परीक्षा नहीं हो पाई है। राजस्व निरीक्षक की भर्ती परीक्षा भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पहली बार करा रहा है। गौर करने वाली बात यह भी है कि राजस्व निरीक्षक के लिए साढ़े छह लाख से अधिक तथा टीजीटी के लिए तकरीबन पांच आवेदन पहुंचे हैं। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने दोनों भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है। दोनों भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले रोहित माथुर, सुचित्रा सिंह आदि का कहना है कि उन्हें एक बड़े अवसर से वंचित होना पड़ेगा। यह उनके साथ अन्याय है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अवनीश पांडेय का कहना है कि एक ही दिन दो या दो से अधिक परीक्षाएं पड़ने की समस्या आम हो गई है। इसकी वजह से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मिले अवसरों का फायदा नहीं उठा पाते। आशीष मिश्रा का कहना है कि इसके अलावा भर्ती परीक्षाओं में धांधली की शिकायत भी आम हो गई है। इससे प्रतियोगी ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed