फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   worship in home s with social distansing on goodbye jumma

अलविदा जुमा पर आंखें नम,घर-घर में उठे दुआ के हाथ

Sat, 23 May 2020 01:33 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
worship in home s with social distansing on goodbye jumma
घरों में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

अलविदा जुमा पर शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज नहीं हो सकी। रस्म अदायगी के लिए प्रशासन की अनुमति से गिनती के लोग ही मस्जिदों में प्रवेश कर सके। बा जमात नमाज के लिए इजाजत नहीं मिली। घरों में ही लोगों ने रमजान शरीफ के अलविदा की नमाज अदा की।

विज्ञापन


रोजेदारों ने शुक्रवार को रमजानुल मुबारक पर अलविदा की नमाज नम आंखों से पढ़ी। लॉकडाउन की वजह से मस्जिदों में प्रवेश की अनुमति न मिलने से मायूसी साफ नजर आई। हालांकि मौलानाओं ने पहले से ही अलविदा पर कौम के लोगों से अपील की थी कि कोरोना संक्रमण मे लॉकडाउन को देखते हुए मस्जिदों का रुख न करें।
विज्ञापन


ऐसे में महिलाओं और बच्चों ने घरों में ही सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा की और अल्लाह ताला से इस महामारी से निजात के लिए दुआ की। दोपहर एक बजे के बाद मस्जिदों में इमाम समेत पांच लोग ही अलविदा जुमा की नमाज पढ़ने जा सके। इसके बाद ही घरों में भी खुदा की बारगाह में दुआ के लिए रोजेदारों के हाथ उठे। इस दौरान चेहरा उदास और आंखें नम रहीं। इस दौरान तमाम रोजेदारों की आंखों से आंसू छलक रहे थे। इस दौरान रमजान जा रहा है... अलविदा... अलविदा माहे रमजान... अलविदा...की गूंज भी सुनाई दे रही थी। अलविदा की नमाज नखास कोहना, सिवई मंडी, चौक, घंटाघर, शाहगंज, अकबरपुर, रसूलपुर, करेली, गौस नगर, राजापुर, नुरूल्ला रोड, अटाला, मंदसौर पार्क, बैदन टोला, दरियाबाद समेत अनेक मुस्लिम मोहल्लों में लोगों ने घरों के अंदर रहकर नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शुरू हुआ चांद रात का इंतजार
अलविदा जुमा के साथ ही चांद रात का इंतजार भी शुरू हो गया। शनिवार को चांद दिखा तो रविवार को ईद होगी। अगर शनिवार को चांद नहीं दिखता है तो सोमवार को हर हाल में ईद की नमाज और ईद की खुशियां लोगों को मयस्सर होंगी। इससे पहले शुक्रवार की शाम धर्मगुरुओं ने अपील की कि सादगी के साथ ईद मनाएं। चौदहो पीर दरगाह पोलो ग्राउंड के साहिबे सज्जादा सुल्तान -ए-मिल्लत अजीज सुल्तान मियां ने अपील की कि ईद के चांद रात की जो खरीदारी का पैसा है, इस बार गरीबों में तक्सीम बांट दिया जाए। इस बार ईद की खुशबू और सेवई की मिठास हर इंसान की मदद और उसकी जरूरत के सामानों को पूरा करके महसूस की जाए। इससे पैगंबर मोहम्मद साहब भी खुश होंगे और रोजा भी मकबूल और कुबूल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed